मेटा का बड़ा फैसला: कुणाल शाह संभालेंगे WhatsApp की कमान
मेटा ने व्हाट्सऐप के नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए कुणाल शाह को नई जिम्मेदारी देने का फैसला किया है. इस कदम से वैश्विक टेक इंडस्ट्री में भारतीय प्रतिभा की बढ़ती पकड़ एक बार फिर साफ नजर आई है.

भारतीय फिनटेक जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। क्रेड के संस्थापक कुणाल शाह को व्हाट्सऐप का नया वैश्विक प्रमुख नियुक्त किए जाने की तैयारी है। वे वर्तमान प्रमुख विल कैथकार्ट का स्थान लेंगे। इस नियुक्ति के साथ शाह उन चुनिंदा वैश्विक नेताओं में शामिल हो जाएंगे, जो अरबों उपयोगकर्ताओं वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म का संचालन करते हैं।
मेटा ने इस बदलाव की पुष्टि करते हुए कहा कि कुणाल शाह की रणनीतिक समझ और उपभोक्ता व्यवहार को लेकर उनकी गहरी पकड़ व्हाट्सऐप के भविष्य को मजबूत दिशा दे सकती है। कंपनी का मानना है कि शाह को इस बात की स्पष्ट समझ है कि लोग अपने दैनिक जीवन में इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का किस तरह उपयोग करते हैं।
इस घटनाक्रम के साथ ही मेटा ने क्रेड में लगभग 90 करोड़ डॉलर के निवेश की भी घोषणा की है, जिससे दोनों कंपनियों के बीच सहयोग और मजबूत होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, शाह क्रेड में अपनी हिस्सेदारी बनाए रखेंगे।
अपनी नई भूमिका को लेकर कुणाल शाह ने कहा कि वे व्हाट्सऐप को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मेटा की टीम के साथ जुड़ने को लेकर उत्साहित हैं। यह कदम भारतीय प्रतिभा की बढ़ती वैश्विक पहचान को भी दर्शाता है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









