BIG BREAKING: रिम्स में HIV पॉजिटिव मरीज का सामान्य ऑपरेशन, डॉक्टरों और स्टाफ में हड़कंप
रिम्स में शुक्रवार को लेबर रूम में एक ऐसी महिला का सामान्य प्रक्रिया के तहत ऑपरेशन कर दिया गया, जो HIV पॉजिटिव थी। हैरान करने वाली बात यह है कि ऑपरेशन के समय न तो अस्पताल प्रबंधन को इसकी जानकारी थी और न ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। डॉक्टर और स्टाफ में डर का माहौल।

JHARKHAND (RANCHI): झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) से लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ शुक्रवार को लेबर रूम में एक ऐसी महिला का सामान्य प्रक्रिया के तहत ऑपरेशन कर दिया गया, जो HIV पॉजिटिव थी। हैरान करने वाली बात यह है कि ऑपरेशन के समय न तो अस्पताल प्रबंधन को इसकी जानकारी थी और न ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?
जानकारी के अनुसार, मरीज को पहले से पता था कि वह संक्रमित है, लेकिन उसने अपनी मेडिकल रिपोर्ट अस्पताल से छिपाई। रिम्स प्रशासन की ओर से भी ऑपरेशन से पहले अनिवार्य ब्लड टेस्ट नहीं कराया गया, जो प्रोटोकॉल का सीधा उल्लंघन है। मामले का खुलासा शनिवार को तब हुआ जब सदर अस्पताल से रिम्स को फोन कर बताया गया कि संबंधित मरीज HIV पॉजिटिव है और उसने अपनी रिपोर्ट छिपाई है।
रिम्स की व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
इस घटना ने रिम्स की कार्यप्रणाली और ऑपरेशन से पहले होने वाली अनिवार्य जांच प्रक्रियाओं की पोल खोल दी है। कैसे सरकारी अस्पताल में बिना ब्लड टेस्ट के ऑपरेशन हुआ यह सबसे बड़ा सवाल है । फिलहाल, अस्पताल प्रबंधन इस मामले पर आंतरिक जांच की बात कह रहा है, लेकिन डॉक्टरों के बीच पनपा यह डर और सिस्टम की यह चूक चर्चा का विषय बनी हुई है।
मेडिकल स्टाफ में संक्रमण का डर
बिना किसी विशेष सावधानी (HIV प्रिकॉशन) के ऑपरेशन किए जाने के कारण वहां मौजूद जूनियर डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ में संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है। ऑपरेशन करने वाले जूनियर डॉक्टर और सहायक कर्मचारी अब मानसिक तनाव में हैं।
वर्तमान स्थिति और बचाव के उपाय:
PEP दवाइयों का सहारा: संक्रमण के खतरे को देखते हुए ऑपरेशन में शामिल जूनियर डॉक्टर और अन्य मेडिकल स्टाफ ने Post-Exposure Prophylaxis (PEP) दवाइयां लेनी शुरू कर दी हैं।
प्रबंधन पर सवाल: राज्य के सबसे बड़े अस्पताल में बिना एचआईवी जांच के ऑपरेशन होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

डीसी ने गिरिडीह के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

झारखंड हिंदी साहित्य संस्कृति मंच की बैठक: नए पते, नई जिम्मेदारियों और कार्यक्रमों पर मुहर






