चतरा में भीषण सड़क हादसा: छठियारी से लौट रही 30 सवारियों से भरी गाड़ी पलटी, आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल
चतरा में फैमिली फंक्शन से लौट रही यात्रियों से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है कि वाहन में 30 लोग करीब सवार थे. जिनमें से 30 लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है.

Chatra, Jharkhand: चतरा सदर थाना क्षेत्र के जापुट गांव के समीप एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. करीब 30 सवारियों से भरा एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. हादसे में करीब 20 लोग चोटिल हुए हैं, जिनमें से गंभीर रूप से घायल आधा दर्जन लोगों को हजारीबाग रेफर किया गया है.
पीड़ित परिवार सिमरिया के टूटीलावा में अपनी नतिनी के छठियारी कार्यक्रम से वशिष्ठनगर के जोरी गांव लौट रहा था. तभी जापुट गांव के पास बाइक को बचाने के चक्कर में सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. घटना के बाद चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही मुखिया बेबी देवी और थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने स्थानीय लोगों की मदद से 108 एम्बुलेंस द्वारा सभी को चतरा सदर अस्पताल भेजा.
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 6 मरीजों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर और सिर में गहरी चोट होने के कारण उन्हें हजारीबाग रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य दर्जन भर लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है.
(चतरा से मो. रिजवान की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जनता दरबार बना उम्मीद का केंद्र, लोगों के दिलों में बढ़ा डीसी पर भरोसा

चांदी चमकाने के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब, पलामू पुलिस ने छह सदस्यीय अंतरराज्यीय गिरोह को दबोचा







