टीम इंडिया को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या फिर हुए चोटिल
नई इंजरी के कारण हार्दिक पांड्या वनडे सीरीज से बाहर, Quadriceps में लगी चोट

अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ताजा चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं। हार्दिक को जांघ की मांसपेशी (Quadriceps) में चोट लगी है, जिसके चलते वह धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में खेले जाने वाले तीनों वनडे मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। खास बात यह है कि फिटनेस टेस्ट पास करने के एक ही दिन बाद उनकी चोट की खबर सामने आई है।
हार्दिक पिछले कुछ समय से बेंगलुरु स्थित BCCI के Centre of Excellence (CoE) में पुनर्वास कर रहे थे। इससे पहले वह IPL 2026 के दौरान पीठ में ऐंठन की समस्या से भी जूझ रहे थे। हाल ही में उन्होंने Training Session में पूरे 10 ओवर गेंदबाजी की थी और उन्हें सीरीज के लिए फिट माना जा रहा था। वह 11 जून को भारतीय टीम के साथ धर्मशाला में जुड़ने वाले थे, लेकिन नई चोट के कारण उनकी वापसी फिर टल गई। अब वह बेंगलुरु में रहकर अपना रिहैबिलिटेशन पूरा करेंगे।
हार्दिक की गैरमौजूदगी भारतीय टीम के लिए बड़ी चिंता है, क्योंकि वह बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी दोनों में अहम भूमिका निभाते हैं। टीम प्रबंधन 2027 वनडे विश्व कप के अनुसार अपनी योजनाएं तैयार कर रहा है, ऐसे में उनका स्वस्थ लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। इससे पहले विराट कोहली भी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं, जबकि रोहित शर्मा फिटनेस टेस्ट पास कर टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे। अब चयनकर्ता जल्द ही हार्दिक के विकल्प की घोषणा कर सकते हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









