मोतिहारी में करोड़ों के गांजा रैकेट पर पुलिस का बड़ा वार, लग्जरी कार से 22 पैकेट गांजा किया बरामद
पुलिस ने बनकट इलाके में घेराबंदी कर एक लग्जरी कार को पकड़ा है, जिसमें से 22 पैकेट उत्तम गुणवत्ता का गांजा बरामद हुआ. जब्त गांजा और लग्जरी वाहन की कुल अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है.

Motihari / Bihar (Report By- Pratik Singh): पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में नशा कारोबारियों के खिलाफ उत्पाद विभाग और मुफ्फसिल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बनकट इलाके में घेराबंदी कर एक लग्जरी कार को पकड़ा है, जिसमें से 22 पैकेट उत्तम गुणवत्ता का गांजा बरामद हुआ. जब्त गांजा और लग्जरी वाहन की कुल अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है.
बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारी मात्रा में गांजा की खेप मोतिहारी लाई जा रही है. सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर मनीष सरार्फ और मुफ्फसिल थाना पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बनकट इलाके में वाहन की घेराबंदी की. पुलिस को देखते ही चालक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर कार को पकड़ लिया.

तलाशी के दौरान कार से 22 पैकेट गांजा बरामद किया गया. मौके से पताही निवासी चालक सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. मोतिहारी सदर के राजस्व अधिकारी नवनीत कुमार ने बताया कि बरामद गांजा की खेप काफी बड़ी है और मामले में आगे की जांच जारी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा की यह खेप किन तस्करों तक पहुंचाई जानी थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

समस्तीपुर में एक युवक की गला रेतकर हत्या ! जांच में जुटि पुलिस

मोतिहारी में छात्र की निर्मम हत्या का खुलासा, 15 बार चाकू घोंपकर उतारा था मौत के घाट







