ED की बड़ी कार्रवाई: पंजाब के AAP मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार!
पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, ईडी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की, लेकिन सुबह से चली लंबी छापेमारी और पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की खबर सामने आ गई...

Punjab सरकार के Cabinet Minister संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, ईडी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की, लेकिन सुबह से चली लंबी छापेमारी और पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की खबर सामने आ गई। शुक्रवार सुबह करीब 7:25 पर ईडी की टीम चंडीगढ़ के सेक्टर-2 में स्थित सरकारी आवास पर पहुँची। उनके साथ लगभग 20 गाड़ियों का काफिला था और करीब तीन दर्जन CIA और SF के जवान भी सुरक्षा के लिए मौजूद थे। पूरे घर में घंटों तलाशी चली। बताया जा रहा है कि पिछले एक साल में यह तीसरी बार है जब ED ने संजीव अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर छापा मारा। वहीं, एक महीने के अंदर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
ईडी की टीम ने चंडीगढ़ के अलावा, गुरुग्राम और दिल्ली में भी हम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड के दफ्तरों और संजीव अरोड़ा के अन्य ठिकानों पर एक साथ रेड की। जांच एजेंसी काफी समय से मनी लॉन्ड्रिंग और कथित आर्थिक गड़बड़ियों की तहकीकात कर रही थी।
सूत्रों से पता चला कि संजीव अरोड़ा पर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा के फर्जी GST बिल बनाने का आरोप है। जांच में खुलासा हुआ कि मोबाइल फोन कारोबार के नाम पर फर्जी बिल बनवाकर ITC का गलत फायदा उठाया गया। इसके अलावा, दुबई से “राउंड ट्रिपिंग” के जरिए अवैध पैसा भारत लाने, फर्जी GST रिफंड और ड्यूटी ड्रॉबैक हासिल करने जैसे गंभीर आरोप भी लगे हैं।
ईडी की जांच में यह भी सामने आया कि औद्योगिक जमीन को आवासीय परियोजनाओं में बदलकर राज्य सरकार को बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया। इसके साथ-साथ अवैध सट्टेबाजी के पैसों को रियल एस्टेट कारोबार में लगाने के मामले भी सामने आए हैं। इन्हीं सब मामलों के चलते ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत कार्रवाई की है।
संजीव अरोड़ा इससे पहले भी जांच एजेंसियों के निशाने पर रह चुके हैं। 2024 में, लुधियाना वेस्ट से विधायक होते हुए जमीन घोटाले को लेकर उनके ठिकानों पर छापेमारी हुई थी। अप्रैल 2026 में FEMA के तहत गुरुग्राम, चंडीगढ़, लुधियाना और जालंधर में 13 जगह कार्रवाई हुई थी। 18 अप्रैल 2026 को भी ईडी ने लुधियाना स्थित उनके घर की तलाशी ली थी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

समस्तीपुर में एक युवक की गला रेतकर हत्या ! जांच में जुटि पुलिस

मोतिहारी में छात्र की निर्मम हत्या का खुलासा, 15 बार चाकू घोंपकर उतारा था मौत के घाट







