Bhagalpur: स्वास्थ्य केन्द्र का नवीनीकरण, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम
कहलगांव अनुमंडल के पीरपैंती प्रखंड स्थित हरिणकोल पंचायत के बसंतपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीनीकरण के उपरांत उसका औपचारिक हस्तांतरण समारोह आयोजित किया गया.

Bihar (Bhagalpur): भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल के पीरपैंती प्रखंड स्थित हरिणकोल पंचायत के बसंतपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीनीकरण के उपरांत उसका औपचारिक हस्तांतरण समारोह आयोजित किया गया.
यह नवीनीकरण कार्य अदाणी फाउंडेशन द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व पहल के तहत किया गया है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करना और ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

कार्यक्रम में पीरपैंती के बीडीओ अभिमन्यु कुमार, पीरपैंती थाना प्रभारी पंकज राउत, रेफरल अस्पताल पीरपैंती के प्रभारी डॉ. छोटेलाल, हरिनकोल के मुखिया दीपक सिंह, बसंतपुर निवासी मुन्ना सिंह, जयंन्त सिंह सहित स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी एवं अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
कार्यक्रम में अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि, इस नवीनीकरण से स्थानीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी और दूर-दराज के मरीजों को भी लाभ मिलेगा.
मौके पर अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है. कहा कि, भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे.
रिपोर्ट - अतीश दीपंकर
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में ‘शिक्षा का मंदिर’ बना वसूली का अड्डा, TC के नाम पर रिश्वत लेते HM का VIDEO वायरल

मोतिहारी में ‘उड़ान एजुकेशनल एक्सपो’ का भव्य आयोजन, छात्रों को मिला करियर मार्गदर्शन और सम्मान







