बांग्लादेश ने रचा इतिहास, पहली बार ऑस्ट्रेलिया से जीती वनडे सीरीज
मीरपुर में खेले गए दूसरे वनडे में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया. इस जीत के साथ बांग्लादेश ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाकर इतिहास रच दिया.

बांग्लादेश की टीम ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे मैच में हराकर इतिहास रच दिया। बांग्लादेश की टीम ने ऑस्ट्रेलिया से इतिहास में पहली बार सीरीज जीती। मीरपुर में खेले गए दूसरे मुकाबले में 5 विकेट (DLS method) से जीत दर्ज कर बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया पर अजेय बढ़त बना ली है। इस जीत से बांग्लादेश 3 मैचो की सीरीज में 2-0 से आगे हो गया है। अपनी शानदार गेंदबाजी के कारण इतने दिनों में पहली बार बांग्लादेश की टीम ने यह कीर्तिमान स्थापित किया।
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जोकि किसी बुरे सपने के जैसा रहा। 2 ओवरों के अंदर ही टीम के तीन विकेट 0 के स्कोर पर ही गिर गए। मैथ्यू शॉर्ट, कूपर कोनोली और मैट रेनशॉ बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। ऑस्ट्रेलिया की यह शुरुआत बेहद खराब रही। इसके बाद मार्नस लाबुशेन (55 रन) और जेवियर बार्टलेट (52 रन) ने 103 रन की साझेदारी करके टीम का स्कोर 187 रन तक पहुंचाया। बांग्लादेश की तरफ से तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद ने 3-3 विकेट लिए। तनवीर इस्लाम को भी 2 सफलता प्राप्त हुई।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम 0 के स्कोर पर जेवियर बार्टलेट को अपना विकेट दे बैठे। उसके बाद सौम्य सरकार के 42 रन, नजमुल हुसैन शान्तो के 41 रन और तौहीद हृदोय के 40 रन की पारियों ने बांग्लादेश को जीत दिलायी और इतिहास रचा। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया से सीरीज जीती। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मुस्तफिजुर रहमान को मिला।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









