नगर निकाय चुनाव को लेकर बाबूलाल का हेमंत सरकार पर आरोप, कहा- बैलेट पेपर से चुनाव मतलब 'धांधली' होना
झारखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी विधायक दल के नेता सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी गिरिडीह पहुंचे. जहां उन्होंने मीडिया से वार्ता की. इस दौरान उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव होने का मतलब है धांधली होना.

Giridih News: झारखंड नगर निकाय चुनाव इस बार भले ही दलीय आधार पर न हो रही हो, लेकिन इसके प्रचार में राज्य की राजनीतिक पार्टियां जुट गई है. अपने समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में पार्टियों के बड़े नेता लोगों से डोर-टू-डोर संवाद कर रहे है और चुनाव में सहयोग की मांग कर रहे हैं. वहीं, नगर निकाय का चुनाव दलीय आधार पर न होने के बाद भी प्रत्याशियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.
इधर, नगर निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी विधायक दल के नेता सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी गिरिडीह पहुंचे. जहां उन्होंने मीडिया से वार्ता की. इस दौरान उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव होने का मतलब है धांधली होना. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार का उद्देश्य ही बैलेट पेपर से चुनाव कराकर निकाय चुनाव में जबरन सत्ता हासिल करना है. क्योंकि निकाय चुनाव में अर्धसैनिक बल लगाए नहीं जा रहे है. लेकिन बीजेपी की मांग है कि निकाय चुनाव में अर्धसैनिक बल लगाए जाए.
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में पर्याप्त संख्या में अर्धसैनिक बल की टुकड़िया हैं. इसके बाद भी उनका इस्तेमाल नहीं हो रहा. इससे यह संकेत मिलता है कि हेमंत सरकार अपनी मनमर्जी से शहर का सरकार बनाने के प्रयास में है. एक सवाल के जवाब में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जिन्हें भाजपा कि नीति पसंद है. वो भाजपा में आ रहे है. दुलाल भुईयां ऐसे कई नेताओं का भाजपा में आना दल की नीति ही है. इधर प्रेसवार्ता में महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय भी शामिल हुए थे.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद






