अनंत सिंह के गांव में अपराधियों का दुस्साहस, युवक को घेरकर मारी गोली !
मोकामा विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव के पास बीती देर रात अपराधियों ने एक युवक को घेरकर गोली मारी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

Barh (Bihar): बिहार के बाढ़ जिले स्थित मोकामा क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बीती रात मोकामा विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव में अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है जिससे वह गंभीर रुप घायल हो गया है. घटना के तुरंत बाद उसे इलाज के लिए जिला के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया है.
यह पूरी घटना बाढ़ अनुमंडल में नदावां गांव में पावर ग्रिड के पास की है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. घायल व्यक्ति की पहचान बख्तियारपुर के रहने वाले बल्लम यादव के रुप में की गई है बताया जा रहा है कि वह देर रात करीब 12 बजे अपने बाइक से वह सक्सोहारा में किसी पार्टी में शामिल होने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे तभी कार सवार 3-4 अपराधियों ने उनका पीछा करते हुए उन्हें घेर लिया और इसके बाद उनपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान गोली लगते ही वह नीचे गिर पड़े. ं
गोलीबारी की इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले. वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई. पुलिस अपराधियों की धर-पकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. घटना के बाद पूरे इलाके में लोगों के बीच भय और दहशत का माहौल है.
आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने पुरानी आपसी रंजिश में बल्लम यादव पर गोली चलाई है. गोली उनके बांह में लगी है. घठना के तुरंत बाद उसे इलाज के लिए अनुमंडल बाढ़ अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया है फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. और हालत नाजुक बताई जा रही है.
इधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बाढ़ एसडीपीओ राम कृष्ण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि घायल व्यक्ति इस समय खतरे से बाहर है उसके पीठ पर गोली लगी है. पीड़ित ने बताया कि कुछ लोग गाड़ी में आए थे और अचानक उनपर गोली चलाकर भाग गए. गोली चलाने वाले दो लोगों को वह पहचानता भी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच कर ही है और अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
रिपोर्ट- रवि शंकर शर्मा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पुलिस के हाथ लगा गैंगस्टर प्रिंस खान का तकनीकी एक्सपर्ट, शैफी उर्फ 'मेजर' दुबई से गिरफ्तार

Ranchi में ईंट भट्ठा कारोबारी से उग्रवादी संगठन ने मांगी 10 लाख की रंगदारी, FIR दर्ज







