'चाकू और डंडों से किया हमला!', बोकारो के वास्तु विहार फेज-2 में युवक पर बरसे लाठी-डंडे, सदर अस्पताल में भर्ती
बोकारो जिले के चीरा चास थाना क्षेत्र अंतर्गत वास्तु विहार फेज-2 में पुराने विवाद को लेकर खूनी मारपीट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।


Bokaro: बोकारो जिले के चीरा चास थाना क्षेत्र अंतर्गत वास्तु विहार फेज-2 में पुराने विवाद को लेकर खूनी मारपीट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इस हमले में गौतम झा नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनके सिर पर गहरे जख्म आए हैं और अत्यधिक खून बहने के बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
शादी-विवाह से जुड़े पुराने विवाद में सुनियोजित हमला
अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित गौतम झा ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि यह हमला पूरी तरह सुनियोजित था। उन्होंने कहा कि शादी-विवाह से जुड़े पुराने पारिवारिक विवाद की रंजिश को लेकर इलाके के ही विशाल सिंह और उसके परिजनों ने घात लगाकर उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। आरोप के मुताबिक, हमलावर लाठी-डंडे और धारदार चाकू से लैस होकर आए थे और आते ही उन पर ताबड़तोड़ वार करने लगे, जिसमें मुख्य रूप से उनके सिर को निशाना बनाया गया।
बचाने आए लोगों को भी पीटा, पुलिस से सख्त कार्रवाई की गुहार
गौतम झा ने बताया कि जब आसपास के कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने और उन्हें बचाने का प्रयास किया, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट और अभद्रता की। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने और कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की पुरजोर मांग की है। मामले की लिखित सूचना चीरा चास थाना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस घटना की तफ्तीश में जुट गई है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों को बनाते थे निशाना, RPF-GRP ने दबोचे 4 आरोपी

गिरिडीह पुलिस ने सुलझाई भाजयुमो कार्यकर्ता मिथिलेश यादव मर्डर मिस्ट्री, सड़क हादसा दिखाने की थी खौफनाक साजिश, 2 गिरफ्तार







