बाबा वैद्यनाथ से आशीर्वाद लेने देवघर पहुंचे Assam CM Himanta, थम चुका है चुनाव प्रचार, मतदान कल
मंगलवार को चुनाव प्रचार थमने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिश्व सरमा ने देवघर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए. उन्होंने पूजा-अर्चना तो की, लेकिन मीडिया से रूबरू नहीं हुए.

Assam CM Himanta Deoghar Visit: असम के वर्तमान मुख्यमंत्री हिमंती बिश्व सरमा ने देवघर के बाबा वैद्यनाथ धाम के दरबार में मत्था टेका है. बताते चलें कि कल यानी गुरुवार को असम विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान होना है. इसके ठीक एक दिन पहले असम सीएम का झारखंड आना, राजनीतिक फायदे से जोड़कर भी देखा जा रहा है. हालांकि उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की.
विधिवत की पूजा-अर्चना
देवघर पहुंचने के बाद वे गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के साथ ठाकुरबाड़ी सत्संग आश्रम पहुंचे और गुरुदेव से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. आश्रम में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की.
विधानसभा चुनाव में जीत के लिए मांगा आशीर्वाद?
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत BJP election strategy के लिए भी प्रार्थना की होगी. हालांकि इस संबंध में मुख्यमंत्री की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. उनके दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा. यह दौरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ चुनावी माहौल में भी चर्चा का विषय बना हुआ है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Saraikela: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 'दिशा' की बैठक में दी विकास कार्यों को गति, जल संकट और जाम से मुक्ति के कड़े निर्देश

फुल फॉर्म में मंत्री योगेंद्र प्रसाद, काम में लापरवाही पर अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार






