Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: आज (रविवार) को एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इसमें पहली बार भारतीय टीम का महामुकाबला पाकिस्तान (india vs Pakistan) के साथ होने जा रहा है. भारत-पाकिस्तान के बीच इस महामुकाबला को लेकर पूरे देश में क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.
करीब 41 सालों बाद यह पहला मौका है जब ये दोनों टीमें एशिया कप के फाइनल (Asia Cup final 2025) में एक दूसरे से आमने-सामने होंगी. जिसने क्रिकेट प्रेमियों में मैच को लेकर जोश दोगुना कर दिया है. बता दें, यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात के करीब 8 बजे से शुरू हो जाएगा.
भारत-पाकिस्तान के बीच इस महा मुकाबले का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दरअसल, आपको बता दें, वर्ष 1984 से एशिया कप का आयोजन किया जा रहा है लेकिन भारत-पाक इस टूर्नामेंट में पहली बार फाइनल में एक दूसरे के आमने सामने आए हैं.
बतक हुए टुर्नामेंट में भारत अजेय है वहीं पाकिस्तान की टीम लड़खड़ाते हुए फाइनल तक पहुंच सकी है. बांग्लादेश के खिलाफ 136 रनों के लक्ष्य को जैसे तैसे खुद को बच-बचाकर पाकिस्तान ने फाइनल में अपने लिए जगह बनाने में सफलता पाई. लेकिन अब मौजूदा मैच में भारत और पाकिस्तान के मैचों में काफी तनाव देखने को मिला. पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ भारतीय टीम के खिलाड़ी 'हाथ नहीं मिलाने' की नीति पर कायम है.








