झारखंड में निकली बंपर वैकेंसी, जेल वार्डर और असिस्टेंट जेलर के पदों पर होगी भर्ती
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानि JSSC ने झारखंड सहायक कारापाल प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

Naxatra News Hindi
Ranchi Desk : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानि JSSC ने झारखंड सहायक कारापाल प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके साथ ही अब राज्य में सहायक कारापाल (JSSC Assistant Jailor Vacancy) के 42 पदों पर भर्ती होगी. और इच्छुक अभ्यर्थी jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर 7 नवंबर से 8 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकेंगे.इसके साथ ही 11 दिसंबर से 13 दिसंबर के बीच एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे. आयोग लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण और चिकित्सकीय परीक्षण के आधार पर चयन करेगा. बता दें कि कारपाल के अलावा कक्षपाल के 1700 से ज्यादा पदों पर भी भर्ती निकाली गई है. चयनितों को पे मैट्रिक्स लेवल-52920092300 का वेतनमान मिलेगा.
वहीं गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार के अन्तर्गत कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं निदेशालय के अधीन कक्षपाल (पुरुष) एवं कक्षपाल (महिला) के नियमित एवं बैकलॉग रिक्त पदों पर भर्ती के लिए झारखण्ड कक्षपाल प्रतियोगिता परीक्षा 2025 उम्मीदवार jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर 7 नवंबर 2025 से आवेदन कर सकेंगे. एप्लाई करने की लास्ट डेट 8 दिसंबर 2025 तय की गई है. 10.12.2025 की मध्य रात्रि तक परीक्षा शुल्क भुगतान तथा फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने के लिए लिंक उपलब्ध रहेगा. 11 दिसंबर 2025 से 13 दिसंबर 2025 के मध्य रात्रि तक ऑनलाइन आवेदन पत्र में अभ्यर्थी के नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी एवं मोबाइल संख्या को छोड़कर किसी भी गलत एंट्री को संशोधित करने के लिए फिर से लिंक उपलब्ध करायी जायेगी. नियुक्ति की कार्रवाई झारखंड राज्य की पुलिस, कक्षपाल, सिपाही (गृह रक्षा वाहिनी), उत्पाद सिपाही संयुक्त भर्ती नियमावली-2025 के तहत की जाएगी.
अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता
स्नातक या समकक्ष डिग्री किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होनी चाहिए.
कद काठी कितनी होनी चाहिए
पुरुष के लिए
अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों की लंबाई कम से कम 160 सेमी, सीना फुलाकर कम से कम 81 सेमी होनी चाहिए. वहीं एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों की लंबाई कम से कम 155 सेमी, सीना फुलाकर कम से कम 79 सेमी होनी चाहिए.
वहीं महिलाओं के लिए लंबाई कम से कम 148 सेमी होनी चाहिए.
फिजिकल टेस्ट
पुरुष अभ्यर्थियों को 06 मिनट में 1600 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी और महिला अभ्यर्थियों को 10 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी.
चयन - शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट
लिखित परीक्षा का स्वरूप एवं पाठ्यक्रम
(क) परीक्षा दो चरणों में ली जायेगी प्रारंभिक परीक्षा एवं मुख्य परीक्षा
परन्तु शारीरिक क्षमता परीक्षा में 50,000 (पचास हजार) से कम अभ्यर्थियों के सफल रहने पर सामान्यतः प्रारंभिक परीक्षा नहीं ली जायेगी. 50,000 की अधिकतम सीमा से अधिक अभ्यर्थी रहने की स्थिति में भी विभिन्न परिस्थितियों के आधार पर सीधी मुख्य परीक्षा आयोजित करने के संबंध में आयोग निर्णय ले सकेगा.
(ख) परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय उत्तर आधारित होंगे. एक प्रश्न का पूर्णांक 3 (तीन) होगा. प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 (तीन) अंक दिये जायेंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 (एक) अंक की कटौती की जायेगी.
(ग) भाषा विषयों को छोड़कर अन्य विषयों के प्रश्न हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा में होंगे.
(घ) प्रारंभिक परीक्षा का पाठ्यक्रम सामान्य ज्ञान से संबंधित निम्नलिखित विषयों से संबंधित बहुविकल्पीय उत्तर आधारित प्रश्न पूछे जायेंगे और परीक्षा की अवधि दो घंटों की होगी.
1. सामान्य अध्ययन - 30 प्रश्न
2. झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञान 60 प्रश्न
3. सामान्य गणित - 10 प्रश्न
4. सामान्य विज्ञान – 10 प्रश्न
5. मानसिक क्षमता जांच – 10 प्रश्न
कुल – 120 प्रश्न होंगे
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

प्रार्थना सभा में अचानक बेहोश हुईं 14 छात्राएं, आनन-फानन शिक्षकों और कर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल

नागवंशी राजपरिवार की बेटी सुमन शाहदेव ने CBSE 12th में हासिल किए 97.2 प्रतिशत अंक, IAS बनने का है सपना







