अररिया विधानसभा क्षेत्र बिहार चुनाव के लिए अहम, नामांकन प्रक्रिया आज से होगी शुरु
दूसरे चरण में 11 नवंबर को होना है मतदान. विधानसभा क्षेत्र अररिया में नामांकन की प्रक्रिया 13 से 20 अक्टूबर तक होगी.
Oct 13, 2025, 03:08 PM IST• Updated: Oct 13, 2025
0 Comments
4 Mins Read

बिहार विं. स. चुनाव 2025 : अररिया में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होना है. जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 13 अक्तूबर से शुरु होनी है. विधानसभा चुनाव में अररिया की इस सीट पर हमेंशा से यादव जाति का ही दबदबा रहता आया है. पार्टी चाहे किसी की भी रहे विधायक की सीट पर यादव ही विराजमान होता है.
बिहार चुनाव के लिए महत्वपूर्ण अररिया जिले के 6 विधानसभा क्षेत्र इस प्रकार हैं : अररिया समाहरणालय परिसर में चार विधानसभा क्षेत्र अररिया, सिकटी, रानीगंज और जोकीहाट, वहीं फारबिसगंज अनुमंडल में फारबिसगंज और नरपतगंज. यह नामांकन 20 अक्टूबर तक चलेगी.
नामांकन प्रक्रिया को लेकर डीएम ने जानकारी दी कि तैयारियां संपन्न की ली गई हैं. वही क्षेत्र के एसपी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई भी चूक नहीं हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए गए है.
Loading Ad...
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'कब मिलेगा विमल कुमार को इंसाफ?' दानापुर में कैंडल मार्च, दोषियों की गिरफ्तारी की उठी मांग
Aug 7, 2026, 08:59 PM IST

ऐसे ही नहीं कहते...'Bihar Is Not For Beginners!' ट्रांसफॉर्मर से कमाते थे लाखों
Aug 7, 2026, 08:16 PM IST

अब सिर्फ बुनाई नहीं, ऑनलाइन होगी कमाई! रोहतास के बुनकरों के लिए बड़ा प्लान
Aug 7, 2026, 07:42 PM IST






