धनबाद कोर्ट में विधायक जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका दाखिल, इस दिन होगी सुनवाई
बरवाअड्डा थाना हंगामा मामले में डुमरी विधायक जयराम महतो ने तीन अन्य आरोपियों के साथ धनबाद कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। अदालत 31 अगस्त को सुनवाई करेगी।

Dhanbad: धनबाद के बरवाअड्डा थाने में हुए हंगामे और बवाल के मामले में डुमरी विधायक जयराम महतो की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस केस में गिरफ्तारी से बचने के लिए शनिवार को आरोपी विधायक जयराम महतो के साथ सुशील मंडल उर्फ सुशील कुमार, महेंद्र साव और राजकुमार मंडल ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (District Judge) निकेश कुमार सिन्हा की कोर्ट में अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) की अर्जी लगाई है। अदालत इस जमानत याचिका पर 31 अगस्त 2026 को सुनवाई करेगी।
थाने में हुई थी झड़प, सरकारी काम में रुकावट डालने का केस दर्ज
यह पूरा विवाद 21 अगस्त को हुआ था, जब बरवाअड्डा थाना परिसर में विधायक जयराम महतो के समर्थकों और बड़ापिछरी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी के समर्थकों के बीच तीखी झड़प और हंगामा हो गया था। इस मामले में बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार की शिकायत पर केस (कांड संख्या 146/26) दर्ज किया गया है। पुलिस ने विधायक जयराम महतो, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता व जिला परिषद प्रतिनिधि दिलीप चौधरी, सुशील मंडल, महेंद्र साव, राजकुमार मंडल, जीतेंद्र हजारी, अजय दास, गोलक महतो, रंजीत कुमार और राजेश महतो सहित 10 नामजद और 40 से 50 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। इन सभी पर सरकारी काम में बाधा डालने और थाने में शांति भंग करने का आरोप है।
फेसबुक लाइव कर अफवाह फैलाने और भीड़ जुटाने का आरोप
थाना प्रभारी ने अपनी शिकायत में बताया है कि जेएलकेएम नेता दिलीप चौधरी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर यह झूठी अफवाह फैलाई कि पुलिस हिरासत में लिए गए गणेश दास की बेरहमी से पिटाई कर रही है। इस अफवाह के बाद बड़ी संख्या में लोग भड़क गए और थाने पहुंच गए। आरोप है कि भीड़ जबरन थाने के अंदर घुस गई, काफी देर तक हो-हंगामा किया और पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बंदूकें खामोश हुईं पर स्कूलों की छतें जर्जर, नक्सलमुक्त होकर भी विकास को तरस रहा पश्चिमी सिंहभूम का बोयपाईसन गांव!

बच्चों के हाथ में हो किताब, नशे से रहें दूर!, बिरहोर परिवारों के बीच पहुंची हजारीबाग पुलिस की पाठशाला, बच्चों की शिक्षा पर दिया जोर







