चतरा में मरीज की मौत से भड़का गुस्सा, अस्पताल में तोड़फोड़ ; 4 हिरासत में
इटखोरी स्थित एक अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।


Chatra: इटखोरी स्थित एक अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ की। गुस्साए लोगों ने अस्पताल की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे तोड़ दिए। इतना ही नहीं, परिसर में खड़ी एक WagonR कार के आगे और पीछे के शीशे भी चकनाचूर कर दिए।
मृतक की पहचान परोका गांव निवासी 50 वर्षीय अशोक राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अशोक राम को सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह तक उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने उन्हें हजारीबाग रेफर करने की मांग की।
रेफर करने की मांग के बीच मरीज की मौत
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टर कुद्दुस के पिता रियाज मियां ने उन्हें यह कहकर रोक लिया कि डॉक्टर साहब आ रहे हैं और घबराने की जरूरत नहीं है। इसी दौरान एक नर्स ने अशोक राम को सुई लगाई। परिजनों का आरोप है कि सुई लगने के तुरंत बाद उनकी मौत हो गई।
मरीज की मौत के बाद परिजन और अन्य लोग आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू हो गया और लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की।
डॉक्टर-नर्स समेत 4 हिरासत में
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने डॉक्टर कुद्दुस, उनके पिता रियाज मियां और नर्स समेत कुल 4 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

चतरा में जमीन विवाद पर बवाल, महिला ने खुद को लगाई आग

झारखंड में 'एक्टिंग' DGP का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 7 सितंबर को होगी सुनवाई







