मोतिहारी में गैस संकट पर फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरकर उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन, एसपी ने लिए कड़े एक्शन
गैस की किल्लत से परेशान उपभोक्ताओं ने बायपास चौक को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे आवागमन ठप हो गया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे कई दिनों से गैस बुकिंग कर रहे हैं,

Motihari (Bihar): मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर इसराइल-इराक के बीच युद्ध जैसे हालात का असर अब बिहार के मोतिहारी में भी दिखने लगा है. गैस आपूर्ति प्रभावित होने से शहर में उपभोक्ताओं के बीच भारी नाराजगी है. इसी के विरोध में आज मोतिहारी के बायपास चौक पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया गया.
गैस नहीं मिलने से भड़का आक्रोश
गैस की किल्लत से परेशान उपभोक्ताओं ने बायपास चौक को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे आवागमन ठप हो गया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे कई दिनों से गैस बुकिंग कर रहे हैं, लेकिन सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. वहीं मोबाइल पर डिलीवरी और अगली बुकिंग के मैसेज लगातार आ रहे हैं, जिससे भ्रम की स्थिति और बढ़ गई है.
एक उपभोक्ता ने बताया कि उसने करीब एक सप्ताह पहले गैस बुक कराई थी, लेकिन अब तक सिलेंडर नहीं मिला. इसके बावजूद मोबाइल पर डिलीवरी और अगली बुकिंग का मैसेज आ चुका है, जिससे परेशानी और बढ़ गई है.
प्रशासन ने संभाला मोर्चा
जाम की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. प्रशासन की तत्परता से स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई, हालांकि लोगों में आक्रोश अब भी बना हुआ है.
एसपी का बड़ा एक्शन
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में गश्ती पदाधिकारी और ट्रैफिक सिपाही को निलंबित कर दिया. साथ ही सड़क जाम करने वालों पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है.
वेंडरों पर भी गिरेगी गाज
एसपी ने स्पष्ट किया कि गैस वितरण में गड़बड़ी करने वाले वेंडरों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.
उपभोक्ताओं की मांग
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने गैस वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने और समय पर सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित करने की मांग की है. साथ ही फर्जी मैसेज की समस्या को जल्द ठीक करने की भी मांग उठाई गई है.
रिपोर्ट- प्रतिक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बिहार के अरवल में स्मैक कारोबार का भंडाफोड़ ! हथियार के साथ 5 लोग गिरफ्तार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को गुजरात से दबोचा







