मोतिहारी में सीमेंट गोदाम से 37 सिलेंडर बरामद, LPG सिलेंडर की किल्लत के अफवाहों के बीच प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
मोतिहारी में अवैध गैस कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है, दरअसल, प्रशासन की एक टीम ने गैस किल्लत की अफवाहों के बीच बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले में एक सीमेंट गोदाम से 37 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं.

Motihari (Bihar): देश में इस समय एलपीजी संकट से लोगों में हाहाकार मचा है. लोग लंबी-लंबी लाइन में गैस एजेंसियों के बाहर खड़े होकर परेशान दिख रहे हैं वहीं दूसरी ओर अवैध गैस कारोबारी बड़े पैमाने पर गैस सिलेंडर की अवैध जमाखोरी करने में जुटे है. खबर बिहार के मोतिहारी जिले की है जहां गैस किल्लत की अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. बता दें, पताही में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमेंट के एक गोदाम से करीब 37 गैस सिलेंडर बरामद किया है. बरामद सिलेंडर में 30 घरेलू, 4 कमर्शियल और 3 छोटे (5 किग्रा) सिलेंडर शामिल हैं.
दरअसल, जिला प्रशासन को मामले में गुप्त सूचना मिली थी जिसके डीएम -एसपी के निर्देश पर जांच टीम का गठन किया गया और सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रकाश इंटरप्राइजेज सीमेंट और छड़ दुकान के गोदाम पर टीम छापेमारी करने पहुंची और मौके से 37 गैस सिलेंडर बरामद की गई. कार्रवाई के बाद गोदाम को तत्काल सील कर सभी सिलेंडर जब्त कर लिए गए है. बता दें, जिले में अवैध गैस कारोबारियों पर SDM और आरओ अनील कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है.
रिपोर्ट- प्रतिक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला

धान के गोदाम को नशा के तस्करों ने बनाया शराब फैक्ट्री ! DC के निर्देश पर उत्पाद विभाग और पुलिस ने किया खुलासा






