मोतिहारी के होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का कथित खेल, पुलिस की रेड में चार नाबालिग रेस्क्य
होटल में अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान होटल के कमरों से तीन युवक मिले। इसके बाद पुलिस ने चार नाबालिग लड़कियों को भी रेस्क्यू किया।


मोतिहारी शहर के छतौनी थाना क्षेत्र स्थित विद्याराज होटल में कथित तौर पर चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी कर तीन युवकों को हिरासत में लिया, जबकि चार नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। मामले में होटल संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, होटल में अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान होटल के कमरों से तीन युवक मिले। इसके बाद पुलिस ने चार नाबालिग लड़कियों को भी रेस्क्यू किया।
बिना एंट्री घंटों के हिसाब से कमरे देने का आरोप
जांच के दौरान होटल संचालन के तरीके को लेकर भी गंभीर सवाल सामने आए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, होटल संचालक कथित तौर पर बिना विधिवत एंट्री किए कमरे एक-दो घंटे के लिए 1200 से 1500 रुपये में उपलब्ध कराता था। पुलिस अब होटल के रजिस्टर, कमरों की बुकिंग और अन्य गतिविधियों की जांच कर रही है।
नाबालिगों की बरामदगी ने बढ़ाई चिंता
होटल से चार नाबालिग लड़कियों के रेस्क्यू किए जाने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि नाबालिग लड़कियां होटल तक कैसे पहुंचीं और इस कथित नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।
सदर एसडीएम अरुण कुमार और सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की है। मामले में गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सदर SDM अरुण कुमार ने कहा कि मोतिहारी शहर में इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर के होटल और लॉज संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
(प्रतिक सिंह की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बख्तियारपुर का बदलेगा नाम? CM सम्राट चौधरी के बयान के बाद मंत्री संतोष सुमन ने रखी ‘नीतीशपुर’ की मांग

मोतिहारी में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पिकअप से 21 पशु बरामद







