गिरिडीह में SIR शिविर में जातिसूचक गाली और मारपीट का आरोप, BDO ललित नारायण तिवारी पर केस दर्ज
गिरिडीह के सरिया प्रखंड में SIR शिविर के दौरान हुए विवाद ने अब कानूनी रूप ले लिया है।
Giridih: गिरिडीह के सरिया प्रखंड में SIR शिविर के दौरान हुए विवाद ने अब कानूनी रूप ले लिया है। सरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) ललित नारायण तिवारी के खिलाफ जातिसूचक गाली देने और मारपीट के आरोप में सरिया थाना में केस दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गैर-जमानती धाराओं में दर्ज हुआ केस
सरिया थाना में दर्ज कांड संख्या 141/2026 में BDO ललित नारायण तिवारी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, उनके खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति साफ हो सकेगी।
आजाद अंसारी के आवेदन पर FIR
बताया गया है कि सरिया के कुरुमडीहा निवासी आजाद अंसारी के आवेदन पर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। आवेदन में BDO पर SIR शिविर के दौरान जातिसूचक गाली देने और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
केस दर्ज होने के बाद सरिया थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ करने के साथ ही आवेदन में लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

800 से ज्यादा खातों में गड़बड़ी का अंदेशा, पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने केंद्रीय मंत्री संजय सेठ से की जांच की मांग

रोलागुटू मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, खूंटी पुलिस ने बुढ़मू से भीम सिंह को किया गिरफ्तार







