आज से खुल जाएंगी वेंडर मार्केट की सभी दुकानें, निगम के आश्वासन पर दुकानदारों ने वापस ली हड़ताल
रांची के कचहरी रोड स्थित अटल स्मृति वेंडर मार्केट आज से खुल जाएगी. बता दें, दुकानों के रिन्यूअल और रिलॉटरी को लेकर दुकानदारों का दो गुट आमने-सामने आ गए थे जिसके बाद बीते 11 फरवरी 2026 (बुधवार) से बाजार बंद था.

Ranchi News: राजधानी रांची के कचहरी रोड स्थित अटल स्मृति वेंडर मार्केट आज से अपने नियमित समय पर खुल जाएगी. बता दें, दुकानों के रिन्यूअल और रिलॉटरी को लेकर दुकानदारों का दो गुट आमने-सामने आ गए थे जिसके बाद बीते 11 फरवरी 2026 (बुधवार) से बाजार बंद था वहीं दुकानों के बंद होने की वजह ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. बाजार के दुकानों में सामान खरीदने पहुंच रहे ग्राहकों को वहां से ऐसे ही खाली हाथ लौटना पड़ा था.
नगर निगम के आश्वासन के बाद वापस ली हड़ताल
हालांकि, दुकानों के रिन्यूअल और रिलॉटरी का विरोध कर रहे दुकानदारों को रांची नगर निगम के अधिकारियों ने री-लॉटरी नियम वापस लेने और पुराने एग्रीमेंट नवीनीकरण का आश्वासन दिया. जिसके बाद आश्वासन के बाद दुकानदारों ने अपनी हड़ताल वापस ली. जिसके बाद वेंडर बाजार की सभी दुकानें आज से खुल जाएंगी.
जानें क्या हैं पूरा मामला
आपको बता दें, सर्जना चौक से कचहरी चौक तक फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले विक्रेताओं को वर्ष 2019 में नगर निगम ने लॉटरी प्रणाली के जरिए अटल स्मृति वेंडर मार्केट में स्थान और चबूतरे आवंटित किए थे. यह आवंटन 3 वर्षों की अवधि के लिए किया गया था. वहीं, 3 वर्ष की अवधि के पूरी होने के बाद नगर निगम ने वेंडर बाजार के दुकानों की फिर से दोबारा लॉटरी कराने का निर्णय लिया. लेकिन इसे लेकर दुकानदारों में विवाद खड़ा हो गया.
दिलचस्प बात तो यह रही कि नगर निगम के इस निर्णय पर बाजार के दुकानदारों के बीच ही एकराय नहीं बन सकीं. जहां एक गुट री-लॉटरी का खुलकर विरोध, तो वहीं दूसरा गुट ने निगम के इस निर्णय को नियम सम्मत और आवश्यक कदम बताया. जिसके बाद दुकानदारों का दो गुट एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए.
रिपोर्ट- यशवंत कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






