Alert! व्हाट्सएप पर पाकुड़ DC मांगें पैसे तो भूलकर भी न दें, विदेशी नंबर से चल रहा ठगी का बड़ा खेल
पाकुड़ में साइबर अपराधियों ने उपायुक्त मेघा भारद्वाज के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर पैसे और महंगे गिफ्ट की मांग शुरू कर दी है।

साइबर अपराधी अब ठगी के लिए इतने बेखौफ हो गए हैं कि वे सीधे जिले के आला अधिकारियों को ही अपना निशाना बनाने लगे हैं। नया मामला पाकुड़ से सामने आया है, जहां ठगों ने सीधे जिले की उपायुक्त (DC) मेघा भारद्वाज के नाम और उनकी तस्वीर का इस्तेमाल कर एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया। अब इस फेक आईडी के जरिए जिले के तमाम अधिकारियों और आम लोगों को मैसेज भेजकर पैसे और महंगे गिफ्ट मांगे जा रहे हैं।
विदेशी नंबर का हो रहा इस्तेमाल, पुलिस कर रही जांच
यह पूरी ठगी +66 616482051 नंबर से की जा रही है, जो देखने में ही किसी विदेशी नंबर जैसा लग रहा है। मामले की भनक लगते ही उपायुक्त कार्यालय ने तुरंत मोर्चा संभाला और साफ किया कि इस व्हाट्सएप नंबर का उपायुक्त मेघा भारद्वाज या पाकुड़ जिला प्रशासन से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। यह पूरी तरह से साइबर क्रिमिनल्स की एक चाल है। ठगी के इस नए तरीके की जानकारी पाकुड़ के पुलिस अधीक्षक (SP) को दे दी गई है। पुलिस ने भी बिना देरी किए मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है और दोषियों तक पहुंचने के लिए कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
DC मेघा भारद्वाज ने की अपील- भूलकर भी न दें पैसे
इस फर्जीवाड़े को लेकर खुद उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अगर इस नंबर या किसी भी अनजान नंबर से उनके नाम पर कोई मैसेज, कॉल या पैसों और गिफ्ट की डिमांड आती है, तो उस पर बिल्कुल भी भरोसा न करें। किसी भी हाल में अपनी बैंक डिटेल्स, ओटीपी या कोई भी निजी जानकारी ऐसे ठगों के साथ शेयर न करें।
संदेह होने पर तुरंत करें पुलिस से शिकायत
जिला प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की गुजारिश की है। डीसी ने कहा है कि अगर किसी के पास भी ऐसी कोई संदिग्ध कॉल या मैसेज आता है, तो उसकी सच्चाई जाने बिना कोई कदम न उठाएं। ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने या साइबर पुलिस को दें, ताकि इन शातिर साइबर अपराधियों के खिलाफ समय रहते कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा सके।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पाकुड़ में सनकी पति ने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट

पतरातू में Jio-BP आलिया फ्यूल्स का उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया शुभारंभ







