बोलीविया में सड़क पर गिरा एयरफोर्स का Hercules Plane, 15 लोगों की मौत
बोलीविया एयरफोर्स का एक हरक्यूलिस सी-130 विमान एक बड़े हादसे का शिकार हो गया है जिसकी चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो गई जबकि इस हादसे में करीब 30 लोग घायल हुए है.

Bolivia Plane Crash: बोलीविया में बोलीविया एयरफोर्स का एक हरक्यूलिस सी-130 विमान एक बड़े हादसे का शिकार हो गया है जिसकी चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो गई जबकि इस हादसे में करीब 30 लोग घायल हुए है. बता दें, यह हादसा 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को बोलीविया की राजधानी ल पाज के पास एल अल्टो शहर में हुआ है.
विमान हादसे का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह विमान देश के दूसरे हिस्सों में नए बैंक नोटों (मुद्रा) को लेकर जा रही थी लेकिन इसी बीच बड़ा हादसा हुआ. और इसके बाद नोट सड़कों पर बिखर गए. वहीं इस बड़ी दुर्घटना के बाद एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है.
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार शाम करीब 6 बजे हुआ है. जब टेकऑफ या लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से स्लीप कर गया और एयरपोर्ट की बाउंड्री को तोड़ते हुए सड़क पर जा गिरा. इससे सड़क पर चल रहे कई वाहनों और कार से विमान टकरा गया जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए. हादसे में 15 लोगों के मौत की खबर है जबकि 30 लोग घायल हुए हैं जिसमें से कई लोगों की हालत गंभीर है.
हादसे के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और बोलीवियन पुलिस की टीम ने कई घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया. अबतक विमान में सवार लोगों की संख्या का आधिकारिक पुष्टि नहीं किया गया है. इस हादसे पर बोलीवियन एयरफोर्स या सरकार की तरफ से भी अबतक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, मगर इस हादसे के बाद एल अल्टो एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

महिलाओं के खिलाफ अपराध समाज की गहरी संरचनात्मक समस्या का परिणाम: न्यायमूर्ति विक्रमनाथ

AAP पर BJP की सेंधमारी ! उड़ा लिए 7 राज्यसभा सांसद, संजय सिंह ने कहा- मोदी-शाह ने खेली घटिया राजनीति







