देशभर में दवा दुकानदारों की हड़ताल: ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी डिस्काउंट के खिलाफ AIOCD का विरोध
दवा व्यवसायियों का कहना है कि बिना नियमों के चल रही ऑनलाइन दवाओं की बिक्री से गली मोहल्ले की छोटी दुकानों को नुकसान हो रहा है. लोगों की सेहत के लिए भी यह खतरा पैदा कर रहा है.

New Delhi : बुधवार को देश भर के 15 लाख से अधिक दवा दुकानदार आज हड़ताल पर हैं. इस देशव्यापी हड़ताल का आह्वान ऑनलाइन बिक्री और बड़ी कंपनियों की प्रतिस्पर्धा के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) द्वारा किया गया था.
हालांकि, AIOCD ने बंद के दौरान अस्पतालों से जुड़े मेडिकल स्टोर को खुले रहने की छूट दी है. कहा था कि इमरजेंसी दवाओं की सप्लाई में किसा तरह की रुकावट नहीं आने दी जायेगी.
दवा व्यवसायियों का कहना है कि बिना नियमों के चल रही ऑनलाइन दवाओं की बिक्री से गली मोहल्ले की छोटी दुकानों को नुकसान हो रहा है. लोगों की सेहत के लिए भी यह खतरा पैदा कर रहा है.
AIOCD का कहना है कि सरकार के दो नियमों GSR 220 (E) और GSR 817(E) की कमियों का फायदा उठाकर ऑनलाइन दवा कंपनियां ऐसा कर रही हैं. मांग की गयी है इन नियमों को वापस लिया जाये.
दवा दुकानदारों का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर गलत या नकली पर्चियों' का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसलिए ई-फार्मेसी के लिए नये सख्त नियम बनाये जाने चाहिए.
कहा गया है कि लोकल दुकानदार ऑनलाइन कंपनियों के 20 से 50 फीसदी तक के डिस्काउंट का मुकाबला कतई नहीं कर सकते.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे के समर्थन में लगे नारे, ग्वालियर में प्रशासन अलर्ट

केरल में आज से वीडी सतीशन सरकार का आगाज, राज्यपाल आर्लेकर ने दिलाई मुख्यमंत्री पद की शपथ







