राष्ट्रपति के कार्यक्रम से पहले आदित्यपुर नगर निगम में सफाई ठप ! अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतरे सफाई कर्मी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड आगमन से पहले आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है. बता दें, राष्ट्रपति आगामी 29 दिसंबर 2025 को आदित्यपुर स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी.

Jharkhand (Saraikela): आगामी 29 दिसंबर 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड की धरती जमशेदपुर में आने का कार्यक्रम है यहां वे आदित्यपुर स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी. लेकिन इससे पहले क्षेत्र की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है.
दरअसल, आदित्यपुर नगर निगम के अंतर्गत क्यूब वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के अधीन कार्यरत सफाई कर्मियों ने आज मंगलवार यानी 16 दिसंबर से एक बार फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरूआत कर दी है. सफाई कर्मियों की हड़ताल की वजह से पूरे क्षेत्र में सफाई कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है. जिससे जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों और विशेष साफ-सफाई पर ग्रहण लग गया है.
वेतन और ESI बकाया न मिलने से आक्रोश
सफाई कर्मियों ने बताया कि क्यूब वेस्ट मैनेजमेंट एजेंसी ने उन्हें 15 दिसंबर तक बकाया वेतन और बोनस के भुगतान का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन कंपनी ने इसे पूरा नहीं किया. मजदूरों के नेतृत्वकर्ता ओम प्रकाश सिंह ने जानकारी दी कि 9 दिसंबर को श्रम अधीक्षक कार्यालय में भी इस संबंध में लिखित आदेश दिया गया था।.कंपनी और मजदूरों को अब दोबारा वार्ता के लिए श्रम अधीक्षक कार्यालय बुलाया गया है.
ESI बकाया न होने से चली गई जान
आक्रोश का एक मुख्य कारण यह भी है कि क्यूब वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के एक मजदूर राजेश हेंब्रम की काम के दौरान घायल होने के बाद सही इलाज न मिलने से मौत हो गई. बताया गया है कि उन्हें इलाज के लिए ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन ईएसआई बकाया न होने के कारण इलाज नहीं हो सका और उनकी जान चली गई.इस घटना से आक्रोशित होकर कर्मचारियों ने नगर निगम गेट पर विरोध प्रदर्शन किया और अब अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है.
रिपोर्ट- चंद्र शेखर
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






