खड़गे की रैली के बाद हवन पर गिरिडीह कांग्रेस का हंगामा, आंबेडकर चौक पर बारिश में भी प्रदर्शन
हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हिंदू संगठनों की ओर से कथित तौर पर हवन किए जाने को लेकर गिरिडीह कांग्रेस ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया।


Giridih: हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हिंदू संगठनों की ओर से कथित तौर पर हवन किए जाने को लेकर गिरिडीह कांग्रेस ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष सतीश केडिया के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से निकले और शहर के आंबेडकर चौक पहुंचकर प्रदर्शन किया।
पार्टी कार्यालय से निकले कांग्रेस नेता, लगाए नारे
प्रदर्शन में कांग्रेस नेता मनीर आलम, महमूद अली खान लड्डू, अशोक विश्वकर्मा, राजेश तुरी, अजय सिन्हा मंटू और साबिर खान समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में पार्टी का झंडा लेकर कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और हिंदू संगठनों के खिलाफ नारेबाजी की।
कांग्रेस कार्यकर्ता नारे लगाते हुए आंबेडकर चौक पहुंचे, जहां संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया गया।
मूसलाधार बारिश भी नहीं रोक पाई प्रदर्शन
प्रदर्शन के दौरान अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इसके बावजूद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौके पर डटे रहे और अपना विरोध जारी रखा। प्रदर्शनकारियों ने पूरे मामले को दलित समाज के सम्मान से जोड़ते हुए इसे दलितों का अपमान बताया।
सतीश केडिया बोले- दलितों का अपमान बर्दाश्त नहीं
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि भारत में दलित समाज के एक बड़े नेता का अपमान किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि खड़गे की रैली के बाद रैली स्थल पर हवन कर उसे शुद्ध करने की कोशिश की गई।
सतीश केडिया ने कहा कि इस तरह की घटना से यह स्पष्ट होता है कि हिंदू संगठनों को मोदी सरकार का कितना समर्थन और महत्व मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलित समाज के अपमान को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान मामले की कड़ी निंदा करते हुए इसे सामाजिक सम्मान और संविधान के मूल्यों से जुड़ा मुद्दा बताया।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'पति आरोपी तो पत्नी की गाड़ी आतंकी संपत्ति नहीं!', आम्रपाली-मगध कोयला लेवी केस में JH हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

"गोली मारी, फिर भट्ठी में जलाया...", रांची में डायन-बिसाही मामले में आरोपी निरंजन अहीर को नहीं मिली राहत







