Ranchi में हटिया के बाद अब रातू पहुंचा जंगली हाथी, एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला
रांची में हटिया के बाद अब जंगली हाथी रातू थाना क्षेत्र पहुंच गया है. यहां हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला है. इस खबर की सूचना के बाद इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल है.

Ranchi News: राजधानी रांची में हटिया के बाद अब जंगली हाथी ने रातू थाना इलाके में दस्तक दी है. यहां हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला है. जिससे इलाके में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि हाथी ने रातू के पाली गांव में सुबोध खलखो नाम के एक व्यक्ति को कुचल दिया है जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है.
इधर, इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर रातू थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद टीम ने हाथी को सुरक्षित जंल की तरफ आगे भगाया. वन विभाग की टीम मौके पर पुहंचकर स्थिति का जायजा ले रही है और लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रही है. वहीं प्रशासन ने प्रभावित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है.
आपको बता दें, जगन्नाथपुर थाना इलाके में हटिया स्थित निफ्ट कॉलेज के आस-पास बीते 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) की सुबह एक जंगली हाथी बीच सड़क पर टहलते हुआ नजर आया था. जब लोगों की नजर उसपर पड़ी तो उनके होश उड़ गए थे. हालांकि लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम और पुलिस ने हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा. लोगों ने बताया था कि हाथी अपने झुंड से बिछड़कर शहर की तरफ आ गया है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






