मुहर्रम को लेकर अरवल में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, अखाड़ों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए अरवल जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा.

Arwal, Bihar : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए अरवल जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. जिले के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी पूरे दिन विभिन्न क्षेत्रों का लगातार जायजा लेते रहे तथा जिले के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रखी.
जिले के सभी थाना क्षेत्रों में संबंधित थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र के अखाड़ों और ताजिया जुलूस स्थलों पर तैनात रहे. संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई ताकि किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा शांति भंग करने या हुड़दंग मचाने की कोशिश को तुरंत रोका जा सके.
प्रशासन की ओर से लगातार गश्ती, निगरानी और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए. साथ ही लोगों से आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति बनाए रखते हुए मुहर्रम का पर्व मनाने की अपील की गई. प्रशासन की सतर्कता और आम लोगों के सहयोग से जिले में मुहर्रम का आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होता रहा.
(अरवल से निशांत की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

राबड़ी देवी को बंगला खाली करने का आखिरी नोटिस, सरकार ने दिए 7 दिन

Bharat Tiwari Case : प्रशांत किशोर के 15 दिन वाले अल्टीमेटम के बाद बोले सम्राट चौधरी- "दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा"







