PM मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप, रांची में ऋषिकेश चौहान समेत अन्य के खिलाफ Cyber थाना में शिकायत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और पोस्ट करने के मामले में ऋषिकेश चौहान समेत अन्य लोगों के खिलाफ Cyber थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।


Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और पोस्ट करने के मामले में ऋषिकेश चौहान समेत अन्य लोगों के खिलाफ Cyber थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने इस संबंध में पुलिस को लिखित आवेदन दिया है।
Instagram पोस्ट को लेकर दर्ज कराई शिकायत
अजय साह की ओर से दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट और टिप्पणी की गई है। शिकायत में कहा गया है कि ऋषिकेश चौहान नामक व्यक्ति ने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कुमार राजा के Instagram प्रोफाइल पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की।
भाजपा नेता ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
माहौल बिगाड़ने की कोशिश का लगाया आरोप
अजय साह ने आरोप लगाया कि इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी से सामाजिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और दोषी पाए जाने पर जेल भेजने की मांग की।
उन्होंने मामले में देशद्रोह की धारा के तहत कार्रवाई की भी मांग की है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह पुलिस ने सुलझाई भाजयुमो कार्यकर्ता मिथिलेश यादव मर्डर मिस्ट्री, सड़क हादसा दिखाने की थी खौफनाक साजिश, 2 गिरफ्तार

OMR शीट खोलेगी JPSC परीक्षा का राज!, CID ने 3 सफल अभ्यर्थियों को 5 दिन की रिमांड पर लिया







