दिल्ली में ट्रेन के चपेट में आने से कुर्था के एक युवक की मौत, गांव में पसरा मातम
बिहार के अरवल जिले के रहने वाले एक युवक की दिल्ली में ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है, युवक की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Arwal / Bihar (रिपोर्ट- निशान्त मिश्रा): बिहार के अरवल जिले का रहने वाले एक युवक की दिल्ली में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है. मृतक की पहचान जिले के कुर्था थाना क्षेत्र के सचई गांव निवासी ललन ठाकुर के बेटे विमलेश कुमार (19 वर्ष) के रुप में की गई है. जिसकी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हुई है.
जानकारी के अनुसार, विमलेश दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत था. शनिवार (18 अप्रैल 2026) को अपनी ड्यूटी खत्म करके वह अपने कमरे की ओर लौट रहा था, तभी अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
इधर, इस घटना की सूचना जैसे ही परिजनों और गांववालों को मिली, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है और हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

PM मोदी के राष्ट्र संबोधन को बताया जा रहा चुनाव केंद्रित, कपिल सिब्बल ने कहा- राजनीति में नई गिरावट

औरंगाबाद में हथियारबंद अपराधियों ने बुजुर्ग किसान को मारी गोली, 5 लाख छीनकर हुए फरार







