प्रेमिका को लेकर भाग रहा था युवक ! स्थानीय लोगों ने पकड़ा और कर दी जमकर कुटाई
प्रेमिका को लेकर भाग रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने बीच सड़क पर पकड़ लिया और उसकी वहीं पर जमकर कुटाई शुरू कर दी. मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से किसी तरह बाहर सुरक्षित निकाला.

Vaishali (Bihar): बिहार के वैशाली जिले से सबको हैरान कर देने वाली एक खबर सामने आई है. जहां बाइक पर अपनी प्रेमिका ले जा रहे एक युवक को स्थानीय लोगों पकड़ लिया. इतना ही नहीं लोगों ने उसकी जमकर कुटाई कर दी. इस घटना की जानकारी मिलते ही कुछ देर बाद वहां सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठे हो गए. यह पूरा मामला जिले के गोरौल चौक स्थित ओवरब्रिज के पास का है.
परिजनों को भनक लगी तो करने लगे पीछा
स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक अपनी प्रेमिका के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे लेकिन इसी बीच युवती के परिजनों को इसकी भनक लगी और परिवार के कुछ सदस्यों ने तुरंत पीछा करना शुरू किया और दोनों को गोरौल चौक के पास पकड़कर रोका. इस दौरान वहां उनके बीच कहासुनी होने लगी. लोगों की भीड़ धीरे-धीरे बढ़ने लगी और मामला इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने युवक के साथ हाथापाई शुरू की और उसकी जमकर पिटाई की. 
भीड़ से सुरक्षित निकालकर अपने साथ थाना लेकर गई पुलिस
वहीं, स्थिति को लगातार बिगड़ी देख किसी ने गोरौल थाना को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद मौके पर अवर निरीक्षक राहुल कुमार, पुलिस बल के साथ पहुंचे. इसके बाद युवक अमित कुमार और उसके दोस्त राहुल कुमार को किसी तरह भीड़ से सुरक्षित निकालकर अपने साथ थाना लेकर गई. दोनों युवक महुआ थाना क्षेत्र के छतवारा गांव के रहने वाले है. पूछताछ के क्रम बताया गया कि अमित की मौसी उसकी प्रेमिका के गांव में रहती है. इस वजह से अमित का वहां आना जाना लगा रहता था. 
शादी के नीयत से युवती ले जा रहे थे युवक
पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि दोनों युवक द्वारा बेलसर थाना इलाके की रहने वाली युवती को कथित रुप से शादी करने की नीयत से बाइक पर बैठाकर ले रहे थे. लेकिन इस दौरान युवती के परिजनों ने बीच सड़क पर आकर हंगामा किया. वहीं युवती के परिजनों ने हंगामा के बाद उसे अपने साथ घर लेकर वापस निकल गए.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला

धान के गोदाम को नशा के तस्करों ने बनाया शराब फैक्ट्री ! DC के निर्देश पर उत्पाद विभाग और पुलिस ने किया खुलासा






