लोगों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से हथियार लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा
मोकामा में लोगों के बीच दहशत फैलाने क उद्देश्य से हथियार लेकर घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है.

Bihar (Mokama): मोकामा जिले में बाढ़ अनुमंडल में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. मामला जिले के हाथीदह थाना इलाके का है जहां लोगों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से हथियार लेकर घूम रहे 2 युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 
दरअसल, हाथीदह थानाध्यक्ष रंजन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना इलाके के औन्टा गांव में नई फोरलेन के पास हथियार लिए एक बदमाश घूम रहा है. इस सूचना के बाद थानाध्यक्ष के निर्देश पर वरीय पदाधिकारियों घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया. मौके पर जब तलाशी ली गई तो उनके पास से एक कंट्री मेड पिस्टल, 2 मैग्जीन और जिंदा कारतूस बरामद किया गया. 
गिरफ्तार युवक की पहचान औन्टा निवासी शिवम कुमार, पिता- विमल राय के रुप में की गई है. जबकि उसके एक साथी की पहचान बेगुसराय के नगर थाना इलाके के रहने वाले आशीष कुमार के रुप में हुई है. इधर, इस संबंध में एएसआई अमरकांत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है. पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि युवक के पास हथियार कहां से आया और क्या पहले से इसका कोई आपराधिक इतिहास रहा है ?
रिपोर्ट- रवि शंकर शर्मा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला

धान के गोदाम को नशा के तस्करों ने बनाया शराब फैक्ट्री ! DC के निर्देश पर उत्पाद विभाग और पुलिस ने किया खुलासा






