समस्तीपुर में एक युवक की गला रेतकर हत्या ! जांच में जुटि पुलिस
बिहिर के समस्तीपुर में एक युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

Samastipur / Bihar (Report By- Vijay Prasad Gupta): बिहार के समस्तीपुर में एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई है हत्या की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. यह पूरी घटना जिले के खानपुर थाना इलाके की है. मृतक की पहचान दक्षिण पंचायत वार्ड संख्या-3 के रहने वाले मो. आजाद (25 वर्ष), पिता- मो. रुस्तम के रुप में हुई है. वहीं, इलाके में हत्या की खबर फैलते ही हजारों की संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए.

इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस खानपुर थाना अध्यक्ष शिव पूजन कुमार, अपर थाना अध्यक्ष पूनम कुमारी समेत दर्जनों पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. जिसके बाद उन्होंने मामले में जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है. जांच के क्रम घटनास्थल से सूखा नशे की सामग्री बरामद होने की बात सामने आई है. वहीं, ग्रामीणों के अनुसार, आपसी विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में छात्र की निर्मम हत्या का खुलासा, 15 बार चाकू घोंपकर उतारा था मौत के घाट

Ranchi Breaking: नाले में मिला 18 महीने की लापता अदिती का शव! हादसा या साजिश.. जांच में जुटी पुलिस







