मुंबई की युवती से Ranchi के युवक ने किया यौन शोषण, पुलिस ने दबोचा
आरोपी युवक का नाम नदीम है जिसने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया. वहीं उसकी अंतरंग तस्वीर के जरिए आरोपी नदीम उसे ब्लैकमेल कर रहा था.

Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: राजधानी रांची में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. खबर के मुताबिक, रांची के एक युवक ने मुंबई की युवती से यौन शोषण किया है. इसे लेकर मुंबई में जीरो एफआईआर दर्ज किया गया है जिसपर कार्रवाई करते हुए रांची पुलिस ने युवक को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने युवक को रांची के कोतवाली थाना इलाके से गिरफ्तार किया है.
पीड़ित युवती के मुताबिक, आरोपी युवक का नाम नदीम है जिसने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया. वहीं उसकी अंतरंग तस्वीर के जरिए आरोपी नदीम उसे ब्लैकमेल कर रहा था. आपको बता दें, आरोपी नदीम को पुलिस ने स्पा सेंटर से पकड़ा है. फिलहाल उसे कोतवाली थाना ले जाकर पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड में पांव पसारने के लिए RJD तैयार, तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

रिम्स में HIV मरीज का डॉक्टरों ने कर दिया सामान्य ऑपरेशन, इरफान अंसारी सवाल पर भड़क गए.. जानिए क्या कहा!






