Ranchi News: राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं. ताजा खबर बरियातू हाउसिंग कॉलोनी चौक के पास की है जहां बाइक सवार अपराधियों ने सड़क पर चल रही महिला से चेन छितनई की. इस बीच अपराधियों के इस कारनामे का महिला ने विरोध किया और वो अकेले ही उनसे भिड़ गई. इस बीच आस-पास के लोग भी मौके पर जमा हो गए. बता दें, यह पूरा मामला शनिवार, 7 फरवरी 2026 का है.
बता, दें, चेन छिनतई की पूरी वारदात पास में लगे CCTV फुटेज में कैद हो गई है. जिसमें दो महिलाएं साथ चल रही है इस बीच पास से गुजर रहे बाइक सवार दो लोगों में से एक अपराधी ने एक महिला के गले से चेन छिन ली. इस बीच महिला नीचे सड़क पर गिर गई और मौके पर बाइक सवार अपराधी भी नीचे गिर गए. 
सड़क पर गिरी महिला तुरंत उठ गई और इसके बाद उसने चेन छिनतई करने वाले अपराधी का विरोध किया. वह उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ पड़ी . महिला को पीछा करता देख अपराधी ने पिस्टल निकाली और उससे वह गोली चलाने लगा जिसे देखकर महिला रुक गई. इस दौरान दूसरा अपराधी बाइक उठाकर अपने साथी को लेने के लिए उसकी ओर आगे बढ़ा और उसे लेकर वहां से भाग निकला. हालांकि इस बीच अपराधी चेन स्नैचिंग करने के अपने इरादों में कामयाब नहीं हो सकें. 
इधर, इस मामले में बरियातू थानेदार ने बताया कि अपराधियों के पास डमी हथियार था जिसमें रबर की गोली डाली गई थी. उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला मूल रुप से गिरिडीह जिले की रहने वाली है जो एक शादी समारोह में शामिल होने रांची आई थी. और वह अपने पति के साथ खरीदारी करने के लिए बरियातू गई थी. इसी बीच दोपहर करीब 2 बजे के आसपास स्नैचर्स ने अपनी दुस्साहस दिखाते हुए इस वारदात को अंजाम दिया. राजधानी रांची में स्नैचर्स का मनोबल जिस तरह से बढ़ रहा है उससे अब लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठने लगे हैं.
रिपोर्ट- कमल कुमार








