तेज रफ्तार वाहन ने दस साल की मासूम को कुचला, एंबुलेंस के समय पर नहीं पहुंचने से तोड़ा दम
दस वर्षीय मासूम साजदा खातून सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान जामताड़ा से गिरिडीह की ओर जा रही तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उसे ठोकर मार दी. टक्कर लगते ही बच्ची सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई.

Jamtara, Jharkhand: गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य सड़क पर रविवार की सुबह एक मासूम बच्ची को तेज रफ्तार वाहन ने अपना शिकार बना लिया. दस साल की साजदा खातून सड़क पार कर रही थी, तभी चारपहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मारी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना करीब साढ़े 10 बजे की बताई जा रही है. वहीं वाहन चालक टक्कर लगने के बाद मौके से फौरन फरार हो गया.
स्थानीय की मदद से ले जाया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. विवेक कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया. चिकित्सकों के अनुसार बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है. मिली जानरी के अनुसार, धनबाद ले जाने के क्रम में रास्ते में ही बच्ची की मौत हो गई है
समय पर उपलब्ध नहीं हो सकी 108 सेवा
इधर, घायल बच्ची को समय पर 108 एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं होने से परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र के विधायक राज्य के स्वास्थ्य मंत्री होने के बावजूद लोगों को समय पर एम्बुलेंस जैसी मूलभूत सुविधा नहीं मिल पा रही है.काफी देर इंतजार के बाद परिजन निजी एम्बुलेंस से बच्ची को धनबाद लेकर रवाना हुए.
आक्रोशित ग्रामीण
घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. सूचना मिलने पर प्रशासन मौके पर पहुंचा और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. इसके बाद भी अस्पताल परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुटी रही और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई. ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और आम लोगों को समय पर सुविधाएं नहीं मिल रही हैं.
खबर लिखे जाने तक ग्रामीण और परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे. वहीं राज्य स्वास्थ्य मंत्री के पीए मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ थाना प्रभारी मुराद हसन और कांग्रेस नेता बीरबल अंसारी मौके पर पहुंचे थे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में पिछले 24 घंटे में दो घरों से 18 लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

रांची के पहाड़ी मंदिर में बाउंड्री को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक युवक गंभीर रूप से घायल







