ट्रांसफार्मर से जा टकराई तेज रफ्तार सरिया लदा टेलर, इलाके में बिजली हुई गुल
गिरिडीह के टुंडी रोड स्थित बरवाडीह में बीती देर रात एक टेलर 2 ट्रांसफार्मर से जा टकराई. हादसे के बाद इलाके में बिजली गुल हो गई है.

Giridih: गिरिडीह में बीती देर रात एक तेज रफ्तार टेलर बेकाबू होकर दो ट्रांसफार्मर से जा टकराई. जिससे दोनों ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होकर खराब हो गई. बता दें, यह पूरा मामला जिले के टुंडीरोड स्थित बरवाडीह के पास का है.
टेलर के टक्कर के बाद ट्रांसफार्मर खराब हो गई है जिससे इलाके में बिजली गुल हो गई. जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना बीती यानी शनिवार देर रात करीब 2 बजे के आसपास का है जब सरिया लदा तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर से जोरदार टकरा गई.
हालांकि इस हादसे में किसी भी तरह की कोई जान-माल की क्षति नहीं हुई है. वहीं इस हादसे के बाद ट्रेलर चालक और उसका सहयोगी मौके से फरार होने में सफल रहे.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

फूड पॉइजनिंग मामलाः मरीजों से मिलने पहुंची विधायक कल्पना सोरेन, सदर अस्पताल की अव्यवस्था पर जमकर भड़के परिजन

फूड पॉइजनिंग मामले में पुलिस ने गोलगप्पा दुकानदार को भेजा जेल, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज







