माचिस की एक चिंगारी ने ली मासूम बच्ची की जान ! घर की छत पर खेलते-खेलते कपड़ों में लगी आग
लोहिया नगर थाना इलाके के बाघा वार्ड नं. 29 में माचिस की चिंगारी ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है.

Bihar (Begusarai): बिहार के बेगुसराय जिले में दिल को मर्माहत कर देने वाली एक खबर सामने आई है. मामला जिले के लोहिया नगर थाना इलाके के बाघा वार्ड नं. 29 का है. जहां माचिस की चिंगारी ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जबकि पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है.
मृतक बच्ची की पहचान किरण कुमारी, पिता-सुजीत राय के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह अपने कुछ साथियों के साथ घर की छत पर खेल रही थी इसी दौरान उसने कहीं से माचिस की डिब्बियां उठा ली. और उसे जलाने की कोशिश की. तभी अचानक उसके कपड़ों पर आग गई. और आग ने अपनी चपेट में लेकर उसे मौत की नींद सुला दी. 
हालांकि इससे पहले आग लगते ही बच्ची चिखते-चिल्लाते हुए छत से नीचे की तरफ भागी. इस बीच परिजन उसकी आवाज सुनकर भागे-दौड़े आए और उन्होंने आनन-फानन में किसी तरह आग बुझाया और उसे तुरंत इलाज के लिए बेगुसराय हॉस्पिटल पहु्ंचाया. लेकिन डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके. और उसने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया.
इधर, इलाके में इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. मोहल्ले में लोगों के बीच भी मातम पसरा हुआ है. वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते हुए मौके पर लोहिया नगर थाना पुलिस पहुंची. और पुलिस ने बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.
रिपोर्ट- बबलू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत

Begusarai में स्कूल का शौचालय बना शराब गोदाम ! शराब पीकर लड़खड़ाते घर पहुंचा चौथी कक्षा का छात्र






