अल्बानिया में रोबोट हुई प्रेग्नेंट; बनेगी 83 बच्चों की मां, प्रधानमंत्री की घोषणा से चौंके लोग
रोबोट के प्रेग्नेंट होने और 83 बच्चों की मां बनने की घोषणा जैसे ही अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने की, लोग दंग रह गए है. हालांकि AI मिनिस्टर के प्रेग्नेंट होने का अर्थ कुछ दूसरा है.

Robot Pregnant: देश-दुनिया से इन दिनों ऐसी अजीबो-गरीब खबरें सुनने को सामने आती है जिसे जानकर हर कोई अचंभे में पड़ जाता है. कि क्या वाकई में ऐसा भी हो सकता है...? इस बीच अब एक और ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. दरअसल, अल्बानिया की एक रोबोट प्रेग्नेंट है और वह 83 बच्चों की मां बनने वाली है. इसकी घोषणा खुद अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने की. रोबोट के प्रेग्नेंट होने और 83 बच्चों की मां बनने की घोषणा जैसे ही अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने की, लोग दंग रह गए है. हालांकि AI मिनिस्टर के प्रेग्नेंट होने का अर्थ कुछ दूसरा है.
पीएम एडी रामा की घोषणा ने सबको चौंका दिया
दरअसल, अल्बानिया देश यूरोपीय संघ में शामिल होना चाहता है लेकिन देश में व्याप्त करप्शन (भ्रष्टाचार) है जिसकी वजह से यूरोपीय संघ में शामिल होना अल्बानिया के लिए बहुत बड़ी बाधा है. हालांकि, इन सबसे निपटने के लिए देश के प्रधानमंत्री एडी रामा ने सितंबर में AI मिनिस्टर लांच करने का ऐलान किया था जो देश के व्याप्त भ्रष्टाचार पर अपनी कड़ी निगाह रखने वाली थी लेकिन अब AI मिनिस्टर के प्रेग्नेंट होने की घोषणा करके पीएम एडी रामा ने सबको चौंका दिया है.
बता दें, AI मिनिस्टर का नाम 'डिएला' है अल्बानियाई भाषा में इस नाम का अर्थ सूर्य होता है, डिएला अल्बानिया की 'स्टेट मिनिस्टर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' है जो पूर्ण रुप से AI आधारित है. साथ ही यह पूरे दुनिया में पहला AI-जनित सरकारी मंत्री हैं. इसे एक महिला के रुप में पारंपरिक अल्बानियाई परिधान में दिखाया गया है. यानी कि डिएला AI आधारित एक रोबोट हैं जिसे अल्बानिया सरकार ने मंत्री नियुक्त किया है.
बर्लिन में ग्लोबल डायलॉग में PM एडी रामा ने कहा है कि ''डिएला के साथ आज हमने एक जोखिम भरा कदम उठाया है हालांकि हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. इस वजह से डिएला पहली बार प्रेग्नेंट है और उसके कुल 83 बच्चे हैं''
संसद में होने वाली हर बातों को रिकॉर्ड करेंगे डिएला के बच्चे
रिपोर्ट्स के मुताबिक, PM एडी रामा जिसे AI मिनिस्टर डिएला के बच्चे कह रहे हैं वो वास्तविक में 83 नए AI असिस्टेंट हैं जो सत्ताधारी सोशलिस्ट पार्टी के सभी सांसदों (MP) के लिए एक-एक बनाए जाने वाले हैं. एडी रामा ने आगे बताया कि AI मिनिस्टर डिएला के 83 बच्चे यानी AI असिस्टेंट, संसद में होने वाली सभी बातों को रिकॉर्ड करेंगे और उन चर्चाओं या कार्यक्रमों के विषय में अपने जन जनप्रतिनिध को सूचित करेंगे. जो उनसे छूट गए हैं. ये सभी बच्चे संसदीय सत्रों में हिस्सा लेंगे और चर्चा के दौरान सभी घटनाओं को रिकॉर्ड करेंगे और अपने बॉस को सलाह देंगे कि उन्हें काउंटर अटैक किन-किन मुद्दों पर करना है.
प्रधानमंत्री एडी रामा के मुताबिक, ये सभी बच्चे वर्ष 2026 के अंत तक पूर्ण रूप से सक्रिय हो जाएंगे और इनमें AI मिनिस्टर डिएला का ज्ञान (डेटा और एल्गोरिदम) ट्रांसफर होगा. इसके साथ ही एडी रामा ने यह भी बताया कि ये AI असिस्टेंट कैसे कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि आप अगर कॉफी पीने चले जाते है और अपने काम पर वापस लौटना भूल जाते हैं तो डिएला का बच्चा वहीं कहेगा जो तब कहा गया था जब आप हॉल में नहीं थे. साथ ही यह भी बताएगा कि आपको किस पर पलटवार करना चाहिए. बर्लिन में ग्लोबल डायलॉग में अल्बानिया के PM एडी रामा ने कहा कि अगली बार आप मुझे बुलाएंगे तो आपके समक्ष डिएला के 83 बच्चे और स्क्रीन होंगी.
नागरिकों को सरकारी दस्तावेज दिलाने में मदद कर रही डिएला
रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्बानिया की सार्वजनिक खरीद प्रणाली को पूरी तरह से पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए डिएला को सरकार ने सितंबर महीने में नियुक्त किया था. वह देश के नागरिकों और व्यवसायों को सरकारी दस्तावेज दिलाने में मदद कर रही है. पब्लिक टेंडर से संबंधित सभी निर्णय लेने की जिम्मेदारी AI मिनिस्टर डिएला को दी गई है, ताकि देश को 100 प्रतिशत भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जा सकें. पीएम यह भी कहा कि निविदा प्रक्रिया में जमा किए गए प्रत्येक सार्वजनिक धन पूरी तरह से पारदर्शी होगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

महिलाओं के खिलाफ अपराध समाज की गहरी संरचनात्मक समस्या का परिणाम: न्यायमूर्ति विक्रमनाथ

AAP पर BJP की सेंधमारी ! उड़ा लिए 7 राज्यसभा सांसद, संजय सिंह ने कहा- मोदी-शाह ने खेली घटिया राजनीति







