गिरिडीह में नक्सली दंपत्ति ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण, दोनों के खिलाफ दर्ज हैं 15 केस
राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में माओवादी और नक्सलियों के खिलाफ झारखंड पुलिस लगातार अभियान चला रही है पुलिस 'दिशा एक नई पहल' आत्मसमर्पण नीति के तहत नक्सलियों को झारखंड पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने को कह रही है.

Naxatra News Hindi
Giridih: राज्य में नक्सल मुक्त अभियान के तहत झारखंड लगातार माओवादियों और नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है इस बीच गिरिडीह में बुधवार (8 अक्तूबर 2025) को नक्सली दंपति ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया.
पुलिस के अनुसार, दोनों पति-पत्नी में पति- शिवलाल हेंब्रम उर्फ शिवा एरिया कमेटी का सदस्य हैं. जबकि पत्नी सरिता हासदा उर्फ़ उर्मिला गिरिडीह के पीरटांड के कुख्यात नक्सली विवेक दा के दस्ते की सक्रिय सदस्य है. रिपोर्ट्स के अनुसार शिवा के खिलाफ नक्सली घटनाओं से जुड़े 11 केस दर्ज है. और उसकी पत्नी के खिलाफ 4 केस दर्ज है.
हालांकि दोनों ने बगैर हथियार के ही आत्मसमर्पण किया है आत्मसमर्पण के बाद 'दिशा एक नई पहल' आत्मसमर्पण नीति के तहत दोनों को 50-50 हजार का पुनर्वास राशि दिया जाएगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






