प्रेम प्रसंग में नाबालिग युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, दो घंटे बाद सुरक्षित उतारी गई
शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे युवती अचानक गांव में लगे मोबाइल टावर के ऊपरी हिस्से पर चढ़ गई. रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर जब टावर पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी. देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई.

Arwal, Bihar: करपी थाना क्षेत्र के पुराण गांव में शुक्रवार को प्रेम प्रसंग को लेकर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नाबालिग युवती करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई. लगभग दो घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस एवं स्थानीय लोगों के समझाने-बुझाने पर युवती सुरक्षित नीचे उतर आई. जानकारी के अनुसार बैर बिगहा गांव निवासी एक युवती का करपी के एक मोबाइल मैकेनिक दीपक कुमार के साथ प्रेम संबंध बताया जा रहा है. बताया जाता है कि मोबाइल पर बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. युवती पूर्व में पुराण गांव स्थित उच्च विद्यालय में पढ़ाई करती थी.
शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे युवती अचानक गांव में लगे मोबाइल टावर के ऊपरी हिस्से पर चढ़ गई. रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर जब टावर पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी. देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई.
ग्रामीणों ने युवती से नीचे उतरने का आग्रह किया तथा घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया. युवती काफी ऊंचाई पर चढ़ी हुई थी, जिसके कारण पुलिस की आवाज उस तक नहीं पहुंच पा रही थी. इसके बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से उसे नीचे उतरने के लिए लगातार समझाया गया.
काफी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद भी जब युवती नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई, तब पुलिस ने उसकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया. इसके बाद युवती सुरक्षित टावर से नीचे उतर आई. घटना के बाद पुलिस युवती को अपने साथ थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई. वहीं इस घटना को लेकर क्षेत्र में पूरे दिन चर्चा का माहौल बना रहा.
(अरवल से निशान्त मिश्रा की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी: इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

मोतिहारी में जावा शोरूम का सांसद राधा मोहन सिंह ने किया उद्घाटन, कहा- बिहार में उद्योगों के लिए बेहतर माहौल







