सहरसा में मेडिकल स्टोर में भीषण आग, दुकान में रखा गैस सिलेंडर भी फटा, 5 लोग झुलसे
शुक्रवार देर रात सहरसा जिले में अचाकन एक मेडिकल स्टोर में आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से 5 लोग झुलस गए है. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.

Sarhasa (Bihar)n: सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र स्थित एक ग्रामीण मेडिकल स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई. जिसकी चपेट में आने से 5 लोग बुरी तरह से झुलस गए है. घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच अफरा तफरी मच गयी. यह घटना कनारिया थाना अंतर्गत कठडुमर पंचायत के वार्ड नंबर 2 की है जहां शुक्रवार देर रात अचानक ग्रामीण मेडिकल स्टोर में भीषण आग गई.
हादसे में घायल सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, दुकान में शोर्ट सर्किट की वजह से आग लगी. जिसके बाद दुकान में रखे गैस सिलेंडर भी जोरदार धमाके के साथ फट गया. जिससे 5 लोग इसकी चपेट में आकर झुलस गए. आग की लपटें कुछ ही पल में विकराल रुप ले लिया और इससे दुकान जलकर पल भर में ही राख हो गया.
बता दें, वार्ड नंबर 2 में स्थित यह मेडिकल स्टोर विक्रम कुमार नामक व्यक्ति का है मेडिकल दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई. लोग पानी फेंक-फेंक कर आग बुझाने का प्रयास करते रहे लेकिन आग अपना विकराल रुप में आता गया. इसी बीच दुकान में रखा गैस सिलेंडर भी धमाके से साथ फट गया. सिलेंडर के ब्लास्ट होते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई.
हालांकि, आसपास के स्थानीय लोगों ने अपनी तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश की और काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही कनारिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत कार्य में सहयोग किया. फिलहाल घायलों का इलाज कराया जा रहा है और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.
रिपोर्ट- इन्द्रदेव
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.








