मेडिकल कैंप में बड़ी संख्या में जुटे लोग, डॉक्टरों ने किया निशुल्क जांच
गिरिडीह के मर्सी हॉस्पिटल में रविवार को निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया. हॉस्पिटल के दोनों डायरेक्टर नीरज शाहाबादी और विश्वाजीत सिंह गुड्डू के नेतृत्व में इस शिविर में 15 डॉक्टरों की टीम ने योगदान दिया

Naxatra News
Ranchi Desk: गिरिडीह के मर्सी हॉस्पिटल में रविवार को निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया. हॉस्पिटल के दोनों डायरेक्टर नीरज शाहाबादी और विश्वाजीत सिंह गुड्डू के नेतृत्व में इस शिविर में 15 डॉक्टरों की टीम ने योगदान दिया. जबकि शिविर में दो सौ से अधिक मरीजों का निबंधन हुआ. शिविर में ब्लड प्रेशर और शुगर जांच के साथ ही मरसी हॉस्पिटल के दर्जनों डॉक्टरों ने गंभीर बीमारियों का निशिल्क जांच किया.
ख़ास तौर पर ईएनटी बीमारी से जुड़े मरीजों की संख्या अधिक रही. जिनका जांच के बाद डॉक्टर ने दवाई दिया. तो साथ ही जरूरत के अनुसार सर्जरी कराने के भी सुझाव दिए. वहीं शिविर को सफल बनाने मे चीकू गोंड, साहिल सलूजा और सीईओ डॉक्टर परमहंस मिश्रा ने ख़ास भूमिका निभायी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर रांची पुलिस का बड़ा एक्शन, अब नशेड़ियों की खैर नहीं

लैंड रेंट रिसिप्ट मामले में हाई कोर्ट सख्त, सरायकेला डीसी के रवैये पर कड़ी टिप्पणी







