बगोदर में 29 हाथियों के झुंड का उत्पात, मक्का की फसल रौंदी
बगोदर प्रखंड में पिछले चार दिनों से अटका इलाके में तबाही मचा रहे जंगली हाथियों का झुंड अब गैड़ा इलाके में पहुंच गया है।

Giridih: बगोदर प्रखंड में पिछले चार दिनों से अटका इलाके में तबाही मचा रहे जंगली हाथियों का झुंड अब गैड़ा इलाके में पहुंच गया है। गुरुवार की रात करीब 29 हाथियों के झुंड ने गैड़ा क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने किसानों की फसलों को बर्बाद करने के साथ कई जगहों पर संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि अटका इलाके में हाथियों के झुंड ने दर्जनों किसानों की फसल और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद वन विभाग की टीम ने हाथियों को खदेड़ने का प्रयास किया, जिसके बाद झुंड गैड़ा की ओर बढ़ गया।
खेतों में लगी मक्का की फसल बर्बाद
गुरुवार रात बगोदर-GT Road के गैड़ा इलाके में पहुंचे हाथियों ने खेतों में लगी मक्का की फसल को रौंदकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया। कई किसानों की चाहरदीवारी भी हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दी।
रात के समय अचानक हाथियों का झुंड गांव के आसपास पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों और खेतों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
भारी आर्थिक नुकसान, मुआवजे की मांग
हाथियों के उत्पात से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को आबादी वाले इलाकों से दूर खदेड़ने और फसल व संपत्ति के नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

PM किसान योजना और फ्लिपकार्ट के नाम पर करते थे ठगी, देवघर पुलिस की रेड में धरे गए 6 साइबर क्रिमिनल

सलाखों के पीछे ही रहेगा झारखंड का सबसे बड़ा मानव तस्कर!, पन्ना लाल महतो मामले में कोर्ट का नया फैसला, 15 सितंबर को अगली तारीख







