बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने नशे में धुत युवक को पकड़कर जमकर पीटा, किया पुलिस के हवाले
बाकारो में बच्चा चोरी के आरोप में उग्र भीड़ ने नशे में धुत एक युवक को पकड़कर जमकर पीटा. और उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दी. पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज किया गया.

Jharkhand (Bokaro): बोकारो जिले में इन दिनों बच्चा चोरी को लेकर अफवाहों का बाजार काफी गर्म है. खबर जिले के बीएस सिटी थाना क्षेत्र के एलएच स्ट्रीट4 के पास का है जहां उग्र भीड़ ने बच्चा चोरी के आरोप में नशे में धुत एक युवक की जमकर पिटाई की और उसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दी. वहीं, लोगों की पिटाई से युवक के सिर में गंभीर चोटें आई है.
पिटाई के बाद लोगों ने किया पुलिस के हवाले
रिपोर्ट्स के मुताबिक, माराफारी थाना इलाके के झोपड़ी कॉलोनी में एक बच्चे की चोरी के आरोप में स्थानीय लोगों ने युवक को खदेड़ दिया और उसके बाद उसे LH स्ट्रीट 4 के पास पकड़ लिया. युवक नशे में धुत था. लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की. लेकिन इस बीच उस युवक के पास से उन्हें कोई बच्चा नहीं मिला. भीड़ में किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और उस युवक को भी पुलिस के हवाले कर दिया गया. 
युवक ने बच्चा चोरी करने से किया इनकार
वहीं, गंभीर रुप से घायल युवक को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. युवक नशे में इतना धुत था कि वह अपना नाम भी नहीं बता पाया. वहीं इलाज के दौरान पूछताछ के क्रम युवक ने बताया कि उसने कोई बच्चा चोरी नहीं की है. पुलिस के मुताबिक, युवक दुनदीबाद बंगालीपड़ा का रहने वाला है.
रिपोर्ट- संजीव कुमार सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






