Barh में 50 हजार में 2 माह के बच्चे का सौदा, पुजारी की सूझबूझ.. महिला गिरफ्तार
बिहार के बाढ़ में एक अधेड़ महिला द्वारा 2 माह के बच्चे को बेचने के लिए बोली लगाई जा रही थी. बीते कुछ दिनों से प्रतिदिन उसे मंदिर की सीढ़ियों पर देखा जा रहा था. फिर आज जब उसकी खरीद-फरोख्त की जाने लगी, तो पुलिस को इसकी जानकारी दी गई.

Bihar (Barh): बाढ़ अनुमंडल में बाल शनि धाम मंदिर के पास सीढ़ी घाट पर एक महिला बच्चा बेचने के आरोप में पकड़ी गई. महिला कुछ दिनों से सीढ़ी घाट पर रोज स्नान के लिए आती थी. वह दयाचक आश्रय स्थल में कुछ दिनों से रह रही थी. जानकारी के अनुसार महिला भगवतीपुर करमौर की रहने वाली है. बच्चे की बिक्री करने का प्रयास कर रही महिला का नाम किरण देवी बताया गया है.
बताया जा रहा है कि महिला घर में पारिवारिक विवाद की वजह से घर से बाहर रह रही है. बाल शनि धाम मंदिर के पुजारी ने बताया कि महिला ने दो माह के बच्चे का सौदा 50 हजार में तय किया था. वहीं खरीदार के तोल-मोल करने के बाद बच्चे को 25 हजार में बेचने के लिए तैयार हो गई थी.
मंदिर के पुजारी बताते हैं कि वह प्रतिदिन देखते थे, महिला बच्चे को लेकर आती थी और वहीं मंदिर की सीढ़ियों के पास बैठी रहती थी. लेकिन आज मामला खरीद फरोख्त का नजर आया, जिसके बाद उन्होंने 112 नंबर पर मामले की सूचना दी.
मामले की सूचने मिलते ही बाढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया गया. महिला की उम्र 50 के करीब बताई जा रही है, इस नजरिए से फिल्हाल पुलिस इसकी तफ्तीश में जुटी है कि बच्चा महिला का है या उसने इसकी चोरी की है.
महिला पारिवारिक विवाद में दो महीने के बच्चे को लेकर घर से बाहर रह रही थी. बाल शनि धाम मंदिर के पुजारी ने बताया कि महिला ने दो माह के बच्चे का सौदा ₹50000 में एक स्थानीय महिला से तय किया था. हालांकि बाद में वह बच्चे को 25000 में बेचने के लिए तैयार हो गई थी. जब शनि धाम मंदिर के पास वह बच्चे की बोली लगा रही थी, तभी पुजारी को उसपर शक हुआ. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी. बाढ़ पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और महिला को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि बच्चा उसी का है या चोरी का है.
रिपोर्ट: रविशंकर शर्मा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में निगरानी विभाग का शिकंजा, 14 हजार घूस लेते ‘प्राइवेट मुंशी’ गिरफ्तार

मंत्री सुदिव्य सोनू और गांडेय विधायक के इंजीनियर कॉलेज के ड्रीम प्रोजेक्ट को लगा ग्रहण ! जमीन को भू-माफिया ने बताया पर्सनल







