Bihar में सरेआम गुंडागर्दी, महिला से 6 लोगों ने मिलकर की मारपीट, CCTV Video वायरल
बिहार के नालंदा से महिला के साथ मारपीट का एक मामला सामने आया है. परिवार के ही सदस्यों में आपसी विवाद ने उग्र रूप ले लिया. छह लोगों ने मिलकर गाली-गलौज व मारपीट की घटना को अंजाम दिया है.

Bihar (Nalanda): सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहरपर मोहल्ला का बताया जा रहा है, जहां जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.
जानकारी के अनुसार, मेहरपर मोहल्ले में दो पक्षों के बीच पिछले करीब एक वर्ष से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर आरोप है कि छह लोगों ने मिलकर महिला संजू कुमारी के साथ गाली-गलौज और बेरहमी से मारपीट की.
इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है.
वहीं, पीड़िता की शिकायत पर लहेरी थाना में छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. लहेरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि दो पक्षों के बीच दुकान बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था. दोनों आपस में रिश्तेदार हैं, आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Report: Virendra Kumar
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्राओं से छेड़खानी और मारपीट ! बचाने आए फिजिकल ट्रेनर से भी पिटाई

अपराधियों ने ज्वेलरी कारोबारी को बनाया निशाना, 20 लाख के आभूषणों से भरा झोला लूटकर हुए फरार






