गिरिडीह में फांसी लगाकर 10वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, पचम्बा थाना पुलिस को घटना की जानकारी नहीं
घरवालों की नजर जब रागिनी पर पड़ी तो उन्होंने उसे आनन-फानन में फंदे से उतारकर नवजीवन नर्सिंग होम पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: गिरिडीह में 10वीं की एक छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. यह पूरा मामला जिले के पचम्बा थाना इलाके का हैं जहां कृष्ण नगर की रहने वाली एक छात्रा रागिनी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी. घरवालों की नजर जब रागिनी पर पड़ी तो उन्होंने उसे आनन-फानन में फंदे से उतारकर नवजीवन नर्सिंग होम पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
परिजनों ने इस घटना की जानकारी पचम्बा थाना पुलिस को भी नहीं थी. वहीं इस मामले को लेकर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि ऐसी किसी भी घटना की जानकारी उन्हें नहीं मिली है. मृतक छात्रा रागिनी की आत्महत्या करने की वजह का अबतक पता नहीं चल सका है. उसके आत्महत्या करने को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






