Ranchi में 2 थाना प्रभारी सहित 7 पुलिस अधिकारियों का तबादला, सुखदेवनगर के थाना प्रभारी बने अशोक कुमार
रांची पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल हुआ है, एसएसपी कार्यालय की ओर 5 इंस्पेक्टर और 2 सब इंस्पेक्टर के पदस्थापन में बदलाव किया गया है. जिसमें इंस्पेक्टर अशोक कुमार को सुखदेवनगर का थाना प्रभारी बनाया गया है.

Ranchi: रांची पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. जिसमें 2 थाना प्रभारी सहित कुल 7 पुलिस अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है. इसे लेकर रांची एसएसपी कार्यालय की ओर से रविवार (2 नवंबर 2025) देर रात एक आदेश जारी किया गया है. जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.
जारी आदेश के अनुसार, 5 इंस्पेक्टर और 2 सब इंस्पेक्टर का तबादला हुआ है इनमें इंस्पेक्टर अशोक कुमार को सुखदेवनगर का थाना प्रभारी के रुप में नियुक्त किया गया है. इंस्पेक्टर असित कुमार मोदी को सदर पश्चिमी का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है. जबकि इंस्पेक्टर के. के. साहू को डायल 112 का प्रभारी नियुक्त किया गया है.
वहीं, इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर सुशील कुमार को यातायात थाना प्रभारी कोतवाली (चुटिया) का पदभार सौंपा गया है और इंस्पेक्टर जयप्रकाश राणा को मांडर सर्किल इंस्पेक्टर के रुप में नियुक्त किया गया है. इसके अलावा सब-इंस्पेक्टर दिनेश कुमार को झारखंड हाईकोर्ट में सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया है जबकि सब-इंस्पेक्टर नवीन कुमार को सिल्ली थाना प्रभारी बनाया गया है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Assam: गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में CM हेमंत सोरेन ने की पूजा-अर्चना

RIMS की अधिकृत जमीन को गलत तरीके से खरीद बिक्री करने मामले में ACB ने 4 लोगों को दबोचा






